Pratibha Protsahan Samman Samaroh: प्रदेश स्तरीय प्रतिभा प्रोत्साहन व सम्मान समारोह की हो रही व्यापक तैयारी, छत्तीसगढ़ी परंपरा की दिखेगी झलक

Pratibha Protsahan Samman Samaroh: छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहे “प्रदेश स्तरीय प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह” को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। संयोजक दिनेश कुमार साहू के नेतृत्व में इस कार्यक्रम को गरिमा, अनुशासन और सांस्कृतिक विरासत के अनुरूप संपन्न कराने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है।
इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेशभर के प्रतिभावान, जरूरतमंद और उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों व युवाओं को मंच प्रदान करना है, जिससे उनके योगदान को समाज में पहचान मिल सके।
यह भी पढ़ें :- CG Journalists Union: छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ की अपील, एक हों प्रादेशिक पत्रकार, मातृभाषा छत्तीसगढ़ी को दिलाएं सम्मान
आयोजक मंडल की पोशाक:
- पुरुष: सफेद शर्ट, काली पैंट, काला कोट/जैकेट और लाल टाई
- महिला सदस्य: पीली साड़ी, लाल ब्लाउज (कोट/जैकेट वैकल्पिक)
- युवा कार्यकर्ता: मोनो प्रिंटेड पीला टी-शर्ट और नीली जींस पहनेंगे।
अतिथियों हेतु विशेष व्यवस्था:
- स्वागत बैच, स्मारिका, बुके के साथ चाय-पोहा और भोजन की पूर्व और समापन से पहले व्यवस्था की जाएगी।
- स्मृति चिन्ह एवं उपहार: सभी प्रतिभागियों को समान स्मृति चिन्ह व एक पौधा (गमले सहित) भेंट किया जाएगा।
- सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: स्वागत गीत, बच्चों का नृत्य, मध्यांतर में भजन/गीतों के साथ कार्यक्रम में सांस्कृतिक सौंदर्य बना रहेगा। (Pratibha Protsahan Samman Samaroh)
पारंपरिक स्वागत और व्यवस्था में अनुशासन
- महिला प्रतिनिधियों व बालिकाओं द्वारा अतिथियों का गुलाल/रोली से पारंपरिक स्वागत किया जाएगा।
- पंजीयन के बाद सभी अतिथियों को मोनो युक्त स्वागत बैच प्रदान किए जाएंगे।
- सभी आगंतुकों से सौम्य अनुरोध के साथ सदस्यता या सहयोग राशि हेतु अपील की जाएगी।
- विशिष्ट अतिथियों को अग्रिम पंक्ति में स्थान और मंच संचालन टीम को उनके आगमन की पर्ची दी जाएगी।
कार्यक्रम प्रबंधन की सुदृढ़ योजना
- मुख्य संयोजक: दिनेश कुमार साहू
- सह-संयोजक: अनिल कुमार साहू, रामकृष्ण साहू, नारायण लाल साहू
मुख्य टीम प्रमुख:
- धन संग्रहण: पं. घनश्याम प्रसाद साहू
- खरीदी व्यवस्था: गिरधर साहू, भंवर लाल साहू
- मंच सज्जा व संचालन: पेशेवर टीम
- स्वागत टीम: केशव राम साहू, किरण साहू, गायत्री साहू, तनु साहू
- पंजीयन टीम: गजमोहन साहू
- अनुदान संग्रहण टीम: गोवर्धन साहू
- सुरक्षा एवं अनुशासन: वेदलाल साहू
- भोजन व्यवस्था: नारायण लाल साहू
- मीडिया प्रबंधन: अशोक कुमार साहू (पत्रकार, संपादक – अरपा छत्तीसगढ़ व अनमोल न्यूज24)
- मार्गदर्शक: कमलकांत साहू, विद्या देवी साहू, भंवर सिंह साहू
मंचीय अनुशासन और संचालन की रूपरेखा
- मंच पर केवल पांच विशिष्ट अतिथि: मुख्य अतिथि, सभा अध्यक्ष, संयोजक और दो संचालक।
- संचालन के लिए एक युवक और एक युवती की पेशेवर जोड़ी आमंत्रित की जाएगी।
- दीप प्रज्वलन मां कर्मा जी के चित्र के समक्ष किया जाएगा।
- स्वागत गान, नृत्य प्रदर्शन और प्रतिभागियों के अनुभव साझा किए जाएंगे।
- मुख्य अतिथि का आशीर्वचन और सह-संयोजकों द्वारा धन्यवाद ज्ञापन होगा।
प्रचार-प्रसार, मीडिया और फीडबैक की योजना
- विशेष आमंत्रण पत्र, पोस्टर, फ्लेक्स और सोशल मीडिया के लिए सामग्री तैयार की जा रही है।
- मीडिया के लिए विशिष्ट स्थान और सम्मानजनक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
- प्रतिभागियों व अतिथियों से फीडबैक फॉर्म लेकर सुझाव एकत्र किए जाएंगे। (CG Talent Award Ceremony)
- समापन पर सामूहिक फोटो सेशन और समाज की पत्रिकाओं/पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा।
इस आयोजन से न केवल युवाओं को मंच मिलेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ में सामाजिक चेतना, मातृभाषा और सांस्कृतिक अनुशासन की नई मिसाल भी स्थापित होगी। सभी समाजजनों, युवाओं और अभिभावकों से इसमें बढ़-चढ़कर सहभागिता की अपील की गई है। (Pratibha Protsahan Samman Samaroh)




