High Court judge: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी गोपनीयता, याचिका में नाम छिपाकर लिखा ‘XXX’

High Court judge: नई दिल्ली। हाईकोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा द्वारा दायर एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कुछ ही देर में सुनवाई होने वाली है। यह याचिका बहुचर्चित कैश कांड से जुड़ी है, जिसमें जस्टिस वर्मा का नाम सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका में उन्होंने अनुरोध किया है कि उनकी पहचान को गोपनीय रखा जाए।
यह भी पढ़ें :- Lidwas anti-terror operation: श्रीनगर में ऑपरेशन महादेव के तहत बड़ी सफलता, पहलगाम हमले से जुड़े तीन आतंकी ढेर
High Court judge: जस्टिस वर्मा की ओर से दायर याचिका में नाम की जगह ‘XXX’ लिखा गया है, जिससे उनकी पहचान उजागर न हो। उनका कहना है कि संवेदनशील मामले में निजता बनाए रखना आवश्यक है। सुप्रीम कोर्ट इस गोपनीयता याचिका पर आज सुनवाई करेगा।



