Google Analytics —— Meta Pixel

गुजरात ATS को बड़ी सफलता: बेंगलुरु से अलकायदा से जुड़ी महिला गिरफ्तार

Gujarat ATS : गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (Gujarat ATS) ने बेंगलुरु के हेब्बल इलाके से शमा परवीन (30) नाम की महिला को गिरफ्तार किया है, जो अलकायदा से जुड़े एक अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा बताई जा रही है। यह गिरफ्तारी 29 जुलाई को खुफिया इनपुट के आधार पर की गई।

यह भी पढ़े :- रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप: जापान, हवाई और कैलिफोर्निया में सुनामी का खतरा, दुनिया के कई देश अलर्ट पर

Gujarat ATS के डीआईजी सुनील जोशी ने जानकारी दी कि शमा परवीन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए अलकायदा से जुड़ी विचारधारा का प्रचार कर रही थी और अन्य संदिग्धों से संपर्क में थी। पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।

गुजरात ATS इससे पहले भी अहमदाबाद, दिल्ली और नोएडा से अलकायदा से जुड़े चार अन्य आतंकियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन गिरफ्तारियों से यह स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि आतंकी संगठन अब महिला स्लीपर सेल को भी सक्रिय कर रहे हैं।

मणिपुर में उग्रवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

मणिपुर में सुरक्षा बलों और पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के सदस्य शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार – कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमएफएल) के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को मंगलवार को इंफाल पूर्वी जिले के नोंगाडा अवांग लेइकाई और इंफाल पश्चिमी जिले के लांगथाबल कुंजा से पकड़ा गया।

वहीं, कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) से जुड़े एक सदस्य को सोमवार को हाओकिप वेंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा, 45 वर्षीय एक स्थानीय व्यक्ति को आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में कैरांग उमंग मयाई लीकाई क्षेत्र से पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से दो अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। जांच जारी है और अन्य संदिग्धों की तलाश भी की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!