Google Analytics —— Meta Pixel

Japan tsunami 2025: जापान में फिर सुनामी का कहर, ‘जापानी बाबा वंगा’ की भविष्यवाणी हुई सच!

Japan tsunami 2025: जापान में एक बार फिर भयानक सुनामी की लहरों ने तबाही मचाई है। 30 जुलाई को देश के तटवर्ती इलाकों में 16 स्थानों पर सुनामी की पुष्टि हुई है। इमरजेंसी सायरन बजाए जा रहे हैं और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भाग रहे हैं। सिर्फ जापान ही नहीं, अमेरिका के कैलिफोर्निया और हवाई में भी समुद्री लहरों का कहर देखने को मिल रहा है। साथ ही रूस भी 8.8 तीव्रता के भूकंप से दहल गया है।

इन प्राकृतिक आपदाओं के बारे में पहले से ही चेतावनी दी गई थी—और वह भी किसी वैज्ञानिक संस्था ने नहीं, बल्कि एक मंगा आर्टिस्ट और भविष्यवक्ता रियो तात्सुकी ने, जिन्हें ‘जापानी बाबा वंगा’ कहा जाता है।

5 जुलाई की चेतावनी, 30 जुलाई को सुनामी

मशहूर भविष्यवक्ता रियो तात्सुकी ने मंगा कॉमिक्स ‘द फ्यूचर आई सॉ’ के जरिए जुलाई 2025 में जापान में एक बड़ी सुनामी की भविष्यवाणी की थी। उनकी चेतावनी के बाद जापान जाने वाले पर्यटकों में खलबली मच गई थी। कई लोगों ने जुलाई की यात्रा रद्द कर दी थी। हालांकि जापानी प्रशासन ने तब इस भविष्यवाणी को नजरअंदाज करने की अपील की थी। (Japan tsunami 2025)

2011 की सुनामी की भी की थी भविष्यवाणी

1999 में आई उनकी ग्राफिक नॉवेल में 2011 की भीषण सुनामी का संकेत दिया गया था, जिसमें 18 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई थी और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र क्षतिग्रस्त हो गया था। तात्सुकी की तुलना बुल्गारिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वंगा से की जाती है। दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में भयानक आपदाओं की सटीक भविष्यवाणी के लिए जानी जाती हैं। (Japan tsunami 2025)

फिलहाल जापान में हाई अलर्ट

सुनामी की लहरें उठने के बाद जापान में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। समुद्री किनारों से लोगों को हटा कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। (Japan tsunami 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!