Maulana Sajid Rashidi slapped: डिंपल यादव पर टिप्पणी के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने मौलाना साजिद रशीदी को मारा थप्पड़, टीवी डिबेट के बाद स्टूडियो में हंगामा

Maulana Sajid Rashidi slapped : नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र स्थित एक निजी न्यूज चैनल के स्टूडियो में उस वक्त हंगामा मच गया जब समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी को थप्पड़ मार दिया।
यह विवाद उस समय बढ़ा जब मौलाना रशीदी ने एक टीवी डिबेट के दौरान सपा सांसद डिंपल यादव के पहनावे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें :- Japan tsunami 2025: जापान में फिर सुनामी का कहर, ‘जापानी बाबा वंगा’ की भविष्यवाणी हुई सच!
क्या था मामला
मौलाना ने आरोप लगाया था कि डिंपल यादव मस्जिद में सपा की बैठक के दौरान बिना सिर ढके बैठी थीं, जो इस्लामी परंपराओं के खिलाफ है। इस बयान के बाद सपा कार्यकर्ता भड़क उठे। (Maulana Sajid Rashidi slapped)
समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव कुलदीप भाटी अपने साथियों के साथ डिबेट में मौजूद थे। डिबेट के बाद जैसे ही वे मौलाना के पास पहुंचे, उन्होंने थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद स्टूडियो में अफरा-तफरी मच गई।
इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और राजनीतिक गलियारों में बहस का विषय बन गया है। (Maulana Sajid Rashidi slapped)
सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिक्रिया
घटना के बाद स्टूडियो और आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब तक पुलिस द्वारा किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन जांच जारी है। (Maulana Sajid Rashidi slapped)



