India vs England 5th Test: भारत बनाम इंग्लैंड, निर्णायक टेस्ट आज से, स्टोक्स और आर्चर नहीं होंगे शामिल, टीम इंडिया के पास सीरीज बराबरी का मौका
India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज से शुरू हो रहा है। टीम इंडिया के पास इस मैच को जीतकर सीरीज 2-2 से ड्रॉ करने का सुनहरा मौका है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।
यह भी पढ़ें :- Motorola Edge 50 Pro 5G पर शानदार छूट, जानिए कीमत और दमदार फीचर्स
टीम इंडिया के लिए राहत की खबर है कि इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इस टेस्ट में नहीं खेलेंगे। स्टोक्स को पिछले मैच में गेंदबाजी करते समय कंधे की मांसपेशियों में खिंचाव आया था, जबकि आर्चर को लगातार दो टेस्ट खेलने के बाद आराम दिया गया है। इसके अलावा तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स और स्पिनर लियाम डॉसन को भी इस मुकाबले से आराम दिया गया है। (India vs England 5th Test)
ओली पोप के सामने बड़ी चुनौती
इंग्लैंड की कप्तानी इस मुकाबले में ओली पोप कर रहे हैं, जो कार्यवाहक कप्तान की भूमिका में होंगे। भारतीय टीम की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया फिर भी पूरी ताकत के साथ उतरेगी। भारत ने पिछला टेस्ट ओल्ड ट्रैफर्ड में ड्रॉ कराकर सीरीज में वापसी की थी। (India vs England 5th Test)
वहीं इंग्लैंड 2-1 से सीरीज में बढ़त बनाए हुए है और वह आखिरी मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगा। (India vs England 5th Test)



