Google Analytics —— Meta Pixel

India US trade dispute: भारत-अमेरिका टैरिफ विवाद, ट्रंप के बदले सुर, भारत बोला- राष्ट्रीय हित सर्वोपरि

India US trade dispute: अमेरिका द्वारा एक अगस्त से भारत से आयात होने वाले सभी उत्पादों पर 25 फीसदी शुल्क लगाने की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर बदलते नजर आए। समाचार एजेंसी एएनआई के एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, “हम भारत से बातचीत कर रहे हैं। देखते हैं आगे क्या होता है। भारत दुनिया में सबसे अधिक या लगभग सबसे अधिक टैरिफ लगाने वाला देश है।”

यह भी पढ़ें :- India vs England 5th Test: भारत बनाम इंग्लैंड, निर्णायक टेस्ट आज से, स्टोक्स और आर्चर नहीं होंगे शामिल, टीम इंडिया के पास सीरीज बराबरी का मौका

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारत ने साफ कर दिया है कि वह टैरिफ नीति में अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देगा और उसी के अनुरूप आगे की रणनीति तय की जाएगी।

ट्रंप ने एक अगस्त से भारत से होने वाले सभी आयातों पर 25% शुल्क लगाने की घोषणा की थी। इसके साथ ही उन्होंने रूस से हथियार और कच्चा तेल खरीदने पर भारत को दंडित करने की बात भी कही। यह बयान ऐसे समय आया, जब एक दिन पहले ही भारतीय अधिकारियों ने बताया था कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधिमंडल 25 अगस्त को व्यापार समझौते को लेकर भारत आने वाला है। (India US trade dispute)

विशेषज्ञों का मानना है कि यह ट्रंप की ओर से भारत पर दबाव बनाने की रणनीति है, जैसा कि उन्होंने जापान, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के साथ किया था। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि भारत के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा लगातार बढ़ा है। भारत एक मित्र देश है, फिर भी हमने उससे अपेक्षाकृत कम व्यापार किया क्योंकि वहां के टैरिफ विश्व में सबसे अधिक हैं। (India US trade dispute)

भारत सरकार ने ट्रंप की घोषणा का अध्ययन शुरू कर दिया है। वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि भारत और अमेरिका पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते के लिए बीते कुछ महीनों से बातचीत कर रहे हैं और भारत इस प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसानों, उद्यमियों और एमएसएमई के हितों की रक्षा करेगी और ब्रिटेन के साथ किए गए नवीनतम व्यापार समझौते की तरह ही सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। (India US trade dispute)

Back to top button
error: Content is protected !!