BIG NEWS : रेप केस में पूर्व सांसद रेवन्ना को उम्रकैद, फॉरेंसिक जांच में हुआ था खुलासा
Prajwal Revanna Rape Case : जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने यौन शोषण और वीडियो रिकॉर्डिंग के गंभीर मामले में उम्रकैद (ताउम्र जेल) की सजा सुनाई है। यह फैसला होलेनरसिपुरा ग्रामीण पुलिस स्टेशन में दर्ज रेप के मामले में सुनाया गया।
यह भी पढ़े :- दवाइयों की गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
क्या था मामला?
प्रज्वल रेवन्ना पर आरोप था कि उन्होंने अपने परिवार के फार्महाउस में काम करने वाली 48 वर्षीय घरेलू सहायिका के साथ कई बार बलात्कार किया और उसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया। पीड़िता ने शिकायत में कहा था कि उसे धमकाया गया और बार-बार शोषण का शिकार होना पड़ा। (Prajwal Revanna Rape Case)
जांच और गिरफ्तारी:
इस मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने मई 2024 में प्रज्वल को गिरफ्तार किया था। फॉरेंसिक रिपोर्ट और DNA साक्ष्य में यह साबित हो गया कि आरोप सही हैं। SIT ने अदालत में ठोस सबूत और गवाह प्रस्तुत किए, जिनके आधार पर दोष सिद्ध हुआ।
चार मामलों में से पहला फैसला:
रेवन्ना पर इसी तरह के चार मामलों में केस दर्ज हैं। यह फैसला पहले मामले में आया है, और अन्य मामलों में भी सुनवाई जारी है। (Prajwal Revanna Rape Case)



