Balodabazar News: एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लॉस वर्ल्ड स्कूल में हुआ शिक्षक सम्मान, शाला प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
Balodabazar News : बलौदाबाजार जिला मुख्यालय स्थित एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लॉस वर्ल्ड स्कूल, बलौदाबाजार में शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक सम्मान, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान एवं वृक्षारोपण जैसी प्रेरणादायक गतिविधियाँ संपन्न हुईं।
यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री की विशेष पहल से बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में रेलवे नेटवर्क का विस्तार : मुख्यमंत्री साय
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत माता सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष टेसूलाल धुरंधर रहे। कार्यक्रम का सफल संयोजन नीरज परगनिहा द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. एन.पी. परगनिहा, ट्रस्ट सदस्य कुशल वर्मा, अजय यादव एवं धर्मवीर धुरंधर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों – देव प्रकाश, चंचल साहू, महक, नित्या वैष्णव, वंशिता आदि को सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों का मनोबल और उत्साह दोनों बढ़ा।
विद्यालय प्रबंधन की सक्रिय भूमिका इस आयोजन में देखने को मिली। प्राचार्य अजय साहू, डायरेक्टर अभिषेक (मिकी) तिवारी एवं चेयरमैन तुकेश्वर वर्मा के नेतृत्व में स्कूल स्टाफ ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
समारोह के अंत में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण बचाने की शपथ ली और विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने में सहयोग किया। (Balodabazar News)
कार्यक्रम में अभिभावकों, छात्रों व स्थानीय गणमान्य नागरिकों की भी सहभागिता सराहनीय रही। (Balodabazar News)



