Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर भूलकर भी बहन को न दें ये चीजें, वरना लग सकता है दोष

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक पर्व है। साल 2025 में यह त्योहार (Raksha Bandhan 2025) 9 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, जबकि भाई उन्हें आजीवन रक्षा का वचन देकर उपहार देते हैं।
यह भी पढ़े :- पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर सियासी बयानबाजी, जानिए किसने क्या कहां…?
लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ उपहार ऐसे भी हैं जिन्हें रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2025: पर बहनों को नहीं देना चाहिए? धार्मिक मान्यताओं और शास्त्रों के अनुसार, ऐसे उपहार बहन के लिए अशुभ माने जाते हैं और कई बार जीवन में दोष भी उत्पन्न कर सकते हैं।
1. पुरानी या इस्तेमाल की गई वस्तु
रक्षाबंधन जैसे शुभ अवसर पर पुरानी या पहले से इस्तेमाल की गई चीजें बहन को देना वर्जित माना गया है। इससे रिश्ते में नकारात्मक ऊर्जा आती है और यह बहन का अपमान भी समझा जा सकता है।
2. काले रंग की वस्तुएं
शास्त्रों के अनुसार काले रंग को नकारात्मकता और अशुभता का प्रतीक माना गया है। इसलिए रक्षाबंधन जैसे मंगल पर्व पर काले रंग के कपड़े, घड़ी, पर्स या अन्य वस्तुएं देना वर्जित है।
3. कांच या नुकीली चीजें
कांच और नुकीली वस्तुएं जैसे चाकू, कैंची या ग्लासवेयर रक्षाबंधन पर नहीं देना चाहिए। ऐसी चीजों को रिश्तों में दरार या कटाव का संकेत माना जाता है।
4. मोती से बनी चीजें
मोती को शास्त्रों में आंसुओं और दुःख का प्रतीक माना गया है। रक्षाबंधन पर मोती की बनी वस्तुएं देने से रिश्ते में उदासी या क्लेश आ सकता है। इसलिए इस दिन मोती से जुड़ी कोई चीज उपहार स्वरूप न दें।
क्या देना है शुभ?
रक्षाबंधन के दिन सिंदूरी, पीले, या गुलाबी रंग की वस्तुएं, मिठाई, श्रृंगार सामग्री, किताबें, या बहन की पसंद का कोई नया तोहफा देना शुभ माना गया है। साथ ही, भावनात्मक लगाव और सच्चे प्रेम से दिया गया कोई भी उपहार बहन के लिए सबसे खास होता है।



