राजस्व मंत्री से चर्चा के बाद तहसीलदारों ने स्थगित की हड़ताल, प्रमुख मांगों पर मिला आश्वासन

Chhattisgarh News : 17 सूत्रीय मांगों को लेकर 28 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे छत्तीसगढ़ के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने आज बुधवार को अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। यह निर्णय राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के साथ हुई वार्ता के बाद लिया गया।
यह भी पढ़े :- Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर भूलकर भी बहन को न दें ये चीजें, वरना लग सकता है दोष
छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन के बारे में संघ के प्रांताध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरे ने बताया कि मंत्री ने 5 प्रमुख मांगों पर जल्द निर्णय लेने का भरोसा दिलाया है।
लहरे ने कहा, “राज्य सरकार के सकारात्मक रुख और प्रदेश की जनता को होने वाली असुविधा को देखते हुए हड़ताल को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।”
गौरतलब है कि तहसीलदार और नायब तहसीलदार पिछले कई दिनों से चरणबद्ध आंदोलन कर रहे थे, जिसकी वजह से कई राजस्व संबंधित कार्य प्रभावित हो रहे थे। (Chhattisgarh News)
अब आंदोलन स्थगित होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि राजस्व कार्यों की रफ्तार दोबारा पटरी पर लौटेगी, और सरकार व संघ के बीच सकारात्मक संवाद जारी रहेगा। (Chhattisgarh News)



