Google Analytics —— Meta Pixel

घुसपैठियों को भारत की चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेने का कोई अधिकार नहीं: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Home Minister Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के सीतामढ़ी में माता जानकी मंदिर का भूमिपूजन किया। साथ ही पुनौरा धाम मंदिर में भक्तों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये जो हमारा मिथिलांचल है और यहां की संस्कृति है। ये सिर्फ मिथिलांचल की संस्कृति नहीं है, बल्कि पूरी भारतीय संस्कृति का अनन्य गहना है। मैं बड़ा भाग्यशाली हूं, जो मुझे यहां मां सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम मंदिर एवं परिसर के समग्र विकास की वृहद योजना का भूमिपूजन करने का सौभाग्य मिला। यह दिन एक प्रकार से बड़ा शुभ है। यहां सालों पहले रामायण काल में बारिश के लिए सोने का हल चलाया गया था और वहीं से मां जानकी प्रकट हुई थीं। मां जानकी के जन्म परिसर के भूमिपूजन में बारिश के रूप में मां जानकी ने आशीर्वाद देने का काम किया है और यह आशीर्वाद न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे भारत के लिए शुभ होने वाला है।

यह भी पढ़ें:- Longest Vande Bharat Train : कल से चलेगी देश की सबसे लंबी वंदे भारत एक्सप्रेस, 12 घंटे में तय करेगी 881 किमी, पढ़े पूरी खबर

शाह ने कहा कि भारत की संस्कृति में माता सीता का स्थान अनन्य है। उन्होंने अपने एक ही जीवन में आदर्श पत्नी, आदर्श बेटी, आदर्श मां और आदर्श राजमाता के चरित्रों को चरितार्थ किया था और आज सीतामढ़ी–दिल्ली अमृत भारत ट्रेन की भी शुरुआत की गई है। इस ट्रेन से रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा और सीतामढ़ी को फायदा होने वाला है। PM मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार में मिथिला का अनेक रूप से सम्मान किया गया है। बिहार कोकिला स्व. शारदा सिन्हा जी को 2018 में पद्म भूषण मिला और 2025 में मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित कर मिथिला का गौरव बढ़ाया गया। अटल बिहारी वाजपेयी ने मैथिली को आठवीं सूची में शामिल किया और मोदी जी ने मैथिली कला को आगे बढ़ाया। भारत की सुरक्षा के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कटिबद्ध हैं। एक समय था, जब भारत में कांग्रेस का शासन था, तब आतंकी बम धमाके कर पाकिस्तान भाग जाते थे, कोई पूछने वाला नहीं था। (Home Minister Amit Shah)

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि PM मोदी की सरकार आई, उरी में हमला किया गया तो हमने सर्जिकल स्ट्राइक की। पुलवामा हमला हुआ तो एयर स्ट्राइक की और पहलगाम हमले का जवाब ऑपरेशन सिंदूर से दिया। घुसपैठियों को मतदाता सूची से निकालना चाहिए या नहीं। चुनाव आयोग को SIR करनी चाहिए या नहीं। मुझे बताएं, लालू प्रसाद आप किसे बचाना चाहते हैं? क्या आप बांग्लादेशियों को बचाना चाहते हैं, जो बांग्लादेश से आकर बिहार वालों की नौकरी खा जाते हैं ? घुसपैठियों का वोट चाहिए तो बिहार की जनता आपको स्वीकार नहीं करेगी। मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं, बंद करिए वोट बैंक की राजनीति। मतदाता सूची का शुद्धिकरण पहली बार नहीं हो रहा है, आपके परदादा ने ही इसे शुरू किया था। आप चुनाव पर चुनाव हार रहे हैं, इसलिए बिहार चुनाव हारने की वजह लोगों को पहले ही बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भारत में नहीं जन्मा है, उसे भारत में वोट देने का अधिकार भारत का संविधान नहीं देता है। राहुल बाबा… आप संविधान लेकर घूम रहे हो, तनिक उसे खोलकर पढ़ भी लो। घुसपैठियों को इस देश की चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेने का कोई अधिकार नहीं है। घुसपैठिये आपके वोट बैंक हैं, इसलिए आप विरोध कर रहे हैं। (Home Minister Amit Shah)

Back to top button
error: Content is protected !!