Google Analytics —— Meta Pixel

हमारी कला को बचाने सरकार और समाज दोनों को करनी होगी पहल: राकेश तिवारी

Folk Artist Rakesh Tiwari: छत्तीसगढ़ी भाषा, साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने वाले मंच आखर के विशेष आयोजन में सुप्रसिद्ध लोक कलाकार राकेश तिवारी शामिल हुए। यह कार्यक्रम प्रभा खेतान फाउंडेशन और अभिकल्प फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें सूत्रधार की भूमिका गौरव गिरिजा शुक्ला ने निभाई। कार्यक्रम के दौरान राकेश तिवारी ने अपनी छत्तीसगढ़ी रंगमंच यात्रा, लोकनाट्य की महत्ता और संगीत से जुड़ाव पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि ग्रामीण परिवेश में बचपन से ही उन्हें छत्तीसगढ़ी लोककला से जुड़ने का अवसर मिला। घर में दादा-दादी से सुनी लोक गाथाएं और गांव में होने वाले नाचा-गम्मत ने उनके भीतर इस कला के प्रति गहरा प्रेम जगाया।

यह भी पढ़ें:- घुसपैठियों को भारत की चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेने का कोई अधिकार नहीं: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

तिवारी ने बताया कि रायपुर आने के बाद वे रंगमंच, नाटक और आकाशवाणी से जुड़े और यहीं से उनकी कला यात्रा को नई दिशा मिली। उन्होंने अपने चर्चित नाटक “फोकलवा” का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी मंचन ने उन्हें जनमानस में पहचान दिलाई। आज उनके दोनों बेटे मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और इस रचनात्मक परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। कला संरक्षण पर विचार रखते हुए तिवारी ने कहा कि हमारी कई सांस्कृतिक विरासतें धीरे-धीरे लुप्त हो रही हैं, इसे बचाने के लिए शासन और समाज दोनों को मिलकर प्रयास करना होगा। छत्तीसगढ़ी थिएटर में असीम संभावनाएं है। छत्तीसगढ़ी फिल्मों में हिंदी फिल्मों का प्रभाव दिखता है। मौलिकता पर काम करना चाहिए। (Folk Artist Rakesh Tiwari)

उन्होंने सुझाव दिया कि लोककला का प्रशिक्षण विद्यालयों और महाविद्यालयों में अनिवार्य किया जाए, जिससे नई पीढ़ी में कला के प्रति जागरूकता और रुचि पैदा हो। कार्यक्रम में शहर के कला प्रेमी, साहित्यकार और युवा कलाकारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और आखर के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और पूर्व प्रमुख लोकायुक्त टी.पी. शर्मा ने राकेश तिवारी को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन वैभव पांडे बेमेतरिहा ने किया। (Folk Artist Rakesh Tiwari)

Back to top button
error: Content is protected !!