Google Analytics —— Meta Pixel

Operation AKHAL : कुलगाम में 9 दिन से आतंकियों से मुठभेड़, 3 ढेर; 2 जवान शहीद, 4 घायल

ऑपरेशन 'अखल' में सेना, पुलिस और CRPF की संयुक्त कार्रवाई; यह इस साल का सबसे लंबा आतंकरोधी अभियान

Operation AKHAL : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल वन क्षेत्र में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ का आज नौवां दिन है। 1 अगस्त 2025 से शुरू हुए इस अभियान को ऑपरेशन अखल (Operation AKHA) नाम दिया गया है। अब तक तीन आतंकियों के मारे जाने की सूचना है, हालांकि आधिकारिक रूप से केवल एक आतंकी का शव बरामद किया गया है।

यह भी पढ़े :- हमारी कला को बचाने सरकार और समाज दोनों को करनी होगी पहल: राकेश तिवारी

रातभर चली गोलीबारी में सेना के चार जवान घायल हो गए, जबकि लांस नायक प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह शहीद हो गए। भारतीय सेना ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह शहीदों के परिवारों के साथ खड़ी है।

आतंकियों के ठिकानों पर छापेमारी

इस बीच, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किश्तवाड़ जिले में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के गुर्गों के ठिकानों पर छापेमारी की। यह जानकारी डीएसपी मुख्यालय किश्तवाड़ ने दी। (Operation AKHAL)

यह भी पढ़े :- घुसपैठियों को भारत की चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेने का कोई अधिकार नहीं: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

इस साल का सबसे लंबा अभियान

अखल देवसर इलाके में चल रहा यह ऑपरेशन 2025 में कश्मीर घाटी का सबसे लंबा आतंक-रोधी अभियान बन गया है। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की टीमें संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही हैं। इलाके को कड़े घेरे में रखा गया है और मुठभेड़ लगातार जारी है। (Operation AKHAL)

Back to top button
error: Content is protected !!