Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर सेंट्रल जेल में राखी का उत्सव, सुरक्षा घेरे में उमड़ी बहनों की भीड़

रायपुर जेल में सुबह से लगी लंबी कतारें, नियमों के तहत सिर्फ 100 ग्राम मिठाई और राखी की अनुमति

Raksha Bandhan 2025 : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2025) का पर्व उत्साह और भावनाओं के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में बहनें अपने कैदियों भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं, जिससे सुबह से ही जेल गेट पर लंबी कतारें लग गईं।

यह भी पढ़े :- Operation AKHAL : कुलगाम में 9 दिन से आतंकियों से मुठभेड़, 3 ढेर; 2 जवान शहीद, 4 घायल

सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

जेल प्रशासन ने पर्व को देखते हुए सख़्त सुरक्षा व्यवस्था की।
प्रवेश से पहले महिलाओं का पंजीयन और तलाशी की गई।
जेल के भीतर प्रवेश के बाद दोबारा चेकिंग हुई।

नियमों के मुताबिक, महिलाओं को केवल 100 ग्राम मिठाई और राखी ले जाने की अनुमति थी।

मिश्रित प्रतिक्रियाएं

कुछ महिलाओं ने लंबी कतार और धूप में इंतजार को लेकर नाराज़गी जताई। उनका कहना था कि सुबह 7 बजे से लाइन में होने के बावजूद अभी तक मिलने नहीं दिया गया और पानी की व्यवस्था भी अपर्याप्त थी। वहीं, कई महिलाओं ने व्यवस्था की तारीफ़ करते हुए कहा कि आधार कार्ड दिखाकर आसानी से प्रवेश मिल रहा है।

प्रशासन का बयान

जेल अधीक्षक ने बताया कि सुबह 8 बजे से प्रवेश शुरू हुआ और दोपहर 3:30 बजे तक मिलने का समय तय किया गया है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं, ताकि कोई प्रतिबंधित सामान अंदर न ले जाया सके। (Raksha Bandhan 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!