Google Analytics —— Meta Pixel

भूपेश बघेल के आरोप पर अजय चंद्राकर का पलटवार- “कुरुद ही नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ की मतदाता सूची का पुनर्निरीक्षण हो”

पूर्व मंत्री बोले - कांग्रेस को निर्वाचन आयोग में शपथ पत्र देकर जवाबदेही तय करनी चाहिए

Politics in Chhattisgarh : संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा एक लाख से अधिक वोट चोरी होने के आरोप के बाद, छत्तीसगढ़ की राजनीति (Politics in Chhattisgarh) भी गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुरुद विधानसभा क्षेत्र में 250 से अधिक मतदाताओं के नाम दो जगह दर्ज होने का दावा किया।

यह भी पढ़े :- रायपुर सेंट्रल जेल में राखी का उत्सव, सुरक्षा घेरे में उमड़ी बहनों की भीड़

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने कहा—“यदि कुरुद की मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी है, तो मैं पूरी स्पष्टता से मांग करता हूं कि न केवल कुरुद, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की मतदाता सूची का भी बिहार की तरह विशेष पुनर्निरीक्षण होना चाहिए।

यह भी पढ़े :- हमारी कला को बचाने सरकार और समाज दोनों को करनी होगी पहल: राकेश तिवारी

चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा कि भूपेश बघेल, जो कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी हैं, उन्हें आरोप लगाने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी पार्टी खुद निर्वाचन आयोग में शपथ पत्र देकर जवाबदेही तय करे, ईमेल का जवाब दे और बिहार की प्रारंभिक मतदाता सूची पर आपत्ति दर्ज कराए। (Politics in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!