PM Modi Visit America : टैरिफ जंग के बीच अमेरिका जाएंगे PM मोदी, UNGA समिट में ट्रंप से होगी हाई-वोल्टेज मुलाकात
PM Modi Visit America : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने अमेरिका की यात्रा (PM Modi Visit America) पर जा सकते हैं, जहां वे न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होने की संभावना है। दोनों नेताओं के बीच व्यापारिक मुद्दों और अन्य रणनीतिक मामलों पर चर्चा होने की उम्मीद है। हाल के दिनों में भारत-अमेरिका संबंधों में आए तनाव को देखते हुए इस बैठक पर दुनियाभर की नज़रें टिकी रहेंगी।
यह भी पढ़े :- WI vs PAK: ना बल्ला चला, ना दिमाग! वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 202 रन से रौंदा, 5 बल्लेबाज खाता तक न खोल सके
सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी सितंबर में होने वाले UNGA शिखर सम्मेलन के दौरान कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात करेंगे, जिनमें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी शामिल हो सकते हैं। यह सम्मेलन 23 सितंबर से शुरू होने वाले सप्ताह में आयोजित होगा, जब दुनिया भर के नेता न्यूयॉर्क पहुंचेंगे। (PM Modi Visit America)
26 सितंबर को भाषण देंगे मोदी
भारत ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए 26 सितंबर की सुबह UNGA में 15 मिनट का संबोधन तय किया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप 23 सितंबर को अपना भाषण देंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोमवार को मोदी से फोन पर बातचीत के बाद पुष्टि की कि दोनों सितंबर में आमने-सामने मिलने पर सहमत हुए हैं।
दोहरे उद्देश्य से न्यूयॉर्क यात्रा
जानकारी के मुताबिक, ट्रंप ने पीएम मोदी से मुलाकात की इच्छा जताई है। ऐसे में संभावना है कि मोदी न्यूयॉर्क की यात्रा के दौरान ट्रंप को अक्टूबर में भारत में प्रस्तावित QUAD शिखर सम्मेलन में आने का निमंत्रण दें।
7 महीनों में दूसरी मुलाकात
अगर यह बैठक होती है, तो यह सात महीनों में मोदी और ट्रंप की दूसरी मुलाकात होगी। इससे पहले फरवरी में पीएम मोदी ने व्हाइट हाउस का दौरा किया था। ट्रंप के पहले कार्यकाल में दोनों नेताओं के रिश्ते मज़बूत रहे, लेकिन दूसरे कार्यकाल में टैरिफ विवाद के चलते तनाव बढ़ा। इसके बावजूद ट्रंप कई मौकों पर मोदी को अपना “दोस्त” कह चुके हैं।



