Google Analytics —— Meta Pixel

WI vs PAK: ना बल्ला चला, ना दिमाग! वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 202 रन से रौंदा, 5 बल्लेबाज खाता तक न खोल सके

West Indies beat Pakistan 3rd ODI : वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को तीसरे और निर्णायक वनडे में 202 रन से हराकर 34 साल बाद वनडे सीरीज अपने नाम कर ली। कैरेबियाई टीम ने सीरीज 2-1 से जीती।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Crimes News : प्रेमी के लिए बाइक खरीदने प्रेमिका बनी चोर, दोनों गिरफ्तार

ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शाई होप के शतक (120* रन, 94 गेंद, 10 चौके, 5 छक्के) की बदौलत 294/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में पाकिस्तान की टीम मात्र 29.2 ओवर में 92 रन पर ढेर हो गई।

पांच बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट

पाकिस्तान के पांच बल्लेबाज- कप्तान मोहम्मद रिजवान, सईम अयूब, अब्दुल्लाह शफीक समेत—शून्य पर आउट हुए। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जायडेन सील्स ने आग उगलती गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट मात्र 18 रन देकर झटके, जो पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में वेस्टइंडीज का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। उन्होंने फ्रैंकलिन रोज़ के 2000 में बनाए 5/23 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। (West Indies beat Pakistan 3rd ODI)

मैच का टर्निंग प्वॉइंट

सील्स ने पहले ही ओवर में सईम अयूब और तीसरे ओवर में अब्दुल्लाह शफीक को पवेलियन भेजकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। 23 रन तक पहुंचते-पहुंचते मेहमान टीम चार विकेट गंवा चुकी थी और इसके बाद पूरी टीम संभल नहीं पाई।

इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने न सिर्फ सीरीज जीती बल्कि लंबे समय से पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने का इंतज़ार भी खत्म किया। (West Indies beat Pakistan 3rd ODI)

Back to top button
error: Content is protected !!