Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Crimes News : प्रेमी के लिए बाइक खरीदने प्रेमिका बनी चोर, दोनों गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes News : कांकेर। प्रेमी को बाइक दिलाने के लिए प्रेमिका ने चोरी की वारदात को अंजाम दे डाली। हल्बा चौकी क्षेत्र के डूमरपानी गांव में 9 अगस्त को एक मकान से 95 हजार रुपये नकद और करीब 2 लाख रुपये के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया था।

यह भी पढ़े :- पीलिया का हॉटस्पॉट बना चिरमिरी, 15 दिन में मिले 204 से ज्यादा मरीज, अब तक 2 की मौत

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला करूणा पटेल और उसका प्रेमी ताम्रध्वज विश्वकर्मा घटना के दिन संदिग्ध अवस्था में गांव में घूम रहे थे। पूछताछ में महिला ने कबूल किया कि प्रेमी को मोटरसाइकिल खरीदने के लिए पैसों की जरूरत थी, इसलिए दोनों ने परिचित के घर चोरी की योजना बनाई। (Chhattisgarh Crimes News)

आरोपियों ने मकान का ताला तोड़कर पेटियों से नगदी और जेवर चोरी किए। नगदी रकम प्रेमी को बाइक खरीदने के लिए दी गई, जबकि जेवर महिला ने अपने घर में छिपाकर रखे थे। पुलिस ने प्रेमी के घर से 95 हजार रुपये और प्रेमिका के घर से 2 लाख रुपये के जेवर बरामद किए। (Chhattisgarh Crimes News)

Back to top button
error: Content is protected !!