Bank Holiday: जन्माष्टमी पर बैंकों की छुट्टी: जानें आज किन राज्यों में खुले रहेंगे और कहां बंद रहेंगे बैंक

Bank Holiday: आज जन्माष्टमी (16 अगस्त 2025) के अवसर पर कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी घोषित (Bank Holiday) की गई है। हालांकि कुछ राज्यों में आज बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के अगस्त 2025 हॉलीडे (Bank Holiday:)कैलेंडर के मुताबिक इस महीने बैंकों में कुल 15 दिन छुट्टियां रहेंगी, जिनमें स्वतंत्रता दिवस, गणेश चतुर्थी और जन्माष्टमी जैसे बड़े पर्व शामिल हैं।
यह भी पढ़े :- भारतीय स्टेट बैंक का सराहनीय कदम, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिले लैपटॉप
किन राज्यों में बैंक खुले रहेंगे?
आज दिल्ली, मुंबई, कर्नाटक, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, गोवा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, असम, त्रिपुरा, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक खुले रहेंगे।
किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे?
गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, जम्मू, श्रीनगर और चंडीगढ़ में जन्माष्टमी की छुट्टी के चलते सभी बैंकों में अवकाश रहेगा।
अगस्त 2025 में बैंक छुट्टियों की प्रमुख तारीखें
16 अगस्त (शनिवार): अहमदाबाद, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना, शिलांग, श्रीनगर, गंगटोक समेत 18 शहरों में जन्माष्टमी के अवसर पर बैंक बंद।
- 19 अगस्त (मंगलवार): अगरतला (त्रिपुरा) में महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती पर अवकाश।
- 25 अगस्त (सोमवार): गुवाहाटी (असम) में श्रीमंत शंकरदेव तिरुभाव तिथि के कारण बैंक बंद।
- 27 अगस्त (बुधवार): मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, भुवनेश्वर, पणजी, हैदराबाद और अहमदाबाद में गणेश चतुर्थी की छुट्टी।
- 28 अगस्त (गुरुवार): भुवनेश्वर (ओडिशा) में नुआखाई और पणजी (गोवा) में गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) पर अवकाश।
राज्यों में स्थानीय त्योहारों के अनुसार छुट्टियां अलग-अलग भी हो सकती हैं। इसलिए ग्राहकों को सलाह है कि किसी भी जरूरी काम से पहले अपनी नजदीकी बैंक शाखा से छुट्टियों की पुष्टि जरूर कर लें।
छुट्टी के दौरान भी उपलब्ध रहेंगी ये सेवाएं
- नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM सेवाएं 24×7 चालू रहेंगी।
- चेक प्रोसेसिंग और डिमांड ड्राफ्ट जैसी सेवाएं छुट्टियों पर प्रोसेस नहीं होंगी।
ग्राहकों के लिए सलाह
त्योहारों और लंबे सप्ताहांत (जैसे 9-10 और 23-24 अगस्त) को देखते हुए
- चेक क्लियरिंग, कैश निकासी या बड़े लेनदेन पहले निपटा लें।
- ATM में कैश की कमी से बचने के लिए ऑनलाइन विकल्पों को प्राथमिकता दें।



