Google Analytics —— Meta Pixel

Kathua Cloudbrust : किश्तवाड़ के बाद अब कठुआ में तबाही : बादल फटने से 4 की मौत, 6 घायल

Kathua Cloudbrust : जम्मू-कश्मीर में आसमानी आफत थमने का नाम नहीं ले रही है। किश्तवाड़ के बाद अब कठुआ जिले में रविवार तड़के बादल फटने से जलसैलाब आ गया। घटना में अब तक 4 लोगों की मौत और 6 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़े :- Shubhanshu Shukla News : आ गया हिंद का सितारा : अंतरिक्ष से लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला

तीन स्थानों पर फटा बादल

जानकारी के अनुसार, कठुआ जिले के घाटी और जंगलोत गांव समेत करीब तीन लोकेशन पर बादल फटा। अचानक आए सैलाब ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई घर मलबे में तब्दील हो गए और निचले इलाकों में पानी भर गया।

सड़क व रेल यातायात प्रभावित

तेज पानी के बहाव से रेलवे ट्रैक और राष्ट्रीय राजमार्ग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जिससे आवाजाही ठप हो गई है। यहां तक कि कठुआ पुलिस स्टेशन भी पानी में डूब गया है, जिससे राहत और बचाव कार्य में प्रशासन को भारी दिक्कतें आ रही हैं। (Kathua Cloudbrust)

लगातार बादल फटने से दहशत

गौरतलब है कि 14 अगस्त को किश्तवाड़ के चशोती क्षेत्र में बादल फटा था। अब तीन दिन बाद कठुआ में हुई इस घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। लगातार बादल फटने से पहाड़ी इलाकों में दहशत का माहौल है। (Kathua Cloudbrust)

Back to top button
error: Content is protected !!