यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाश फरार

Youtuber Elvish Yadav : बिग बॉस विनर और मशहूर यूट्यूबर-एक्टर एल्विश यादव (Youtuber Elvish Yadav) के घर के बाहर तड़के सुबह फायरिंग की सनसनीखेज वारदात हुई। घटना सुबह 5:30 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उनके घर के पास आकर दो दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़े :- Kathua Cloudbrust : किश्तवाड़ के बाद अब कठुआ में तबाही : बादल फटने से 4 की मौत, 6 घायल
पुलिस ने शुरू की जांच
फायरिंग की जानकारी मिलते ही गुरुग्राम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया है। हालांकि अब तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।
पहले भी हो चुकी हैं वारदातें
गौरतलब है कि इससे पहले हरियाणवी गायक राहुल फाजिलपुरिया पर भी फायरिंग की खबर सामने आई थी। लगातार दो बड़े सोशल मीडिया स्टार्स पर हुई घटनाओं ने गुरुग्राम पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विवादों से रहा है एल्विश का नाता
एल्विश यादव (Youtuber Elvish Yadav) अपने यूट्यूब व्लॉग्स और रोस्ट वीडियोज के लिए जाने जाते हैं। उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है, लेकिन वह कई विवादों को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। उन पर रेव पार्टी और सांप के जहर मामले, सह-अभिनेत्री चुम दरांग पर टिप्पणी, राजस्थान पुलिस पर गलत दावा करने जैसे आरोप लग चुके हैं।
वर्कफ्रंट
फिलहाल एल्विश सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और एक वेब सीरीज की शूटिंग भी कर रहे हैं। हाल ही में वह एक टीवी शो लाफ्टर शेफ में भी नजर आए थे।



