एशिया कप 2025: गिल को बड़ा मौका, अय्यर-जायसवाल नहीं चुने गए
Asia Cup 2025 India Squad : एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। इस बार टी20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपी गई है, जबकि शुभमन गिल टीम के उपकप्तान होंगे।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh News : विश्वविद्यालय की कैंटीन में आग, महिला कर्मचारी बेहोश; मची अफरा-तफरी
चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने आज मंगलवार (19 अगस्त) को बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के साथ बैठक के बाद टीम की घोषणा की।
किसे मिली जगह?
- बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह
- विकेटकीपर: संजू सैमसन, जितेश शर्मा
- ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल
- गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
- स्टैंडबाय खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल
किसे नहीं मिली जगह?
इस बार श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर मुख्य स्क्वॉड में जगह बनाने से चूक गए। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को इंग्लैंड दौरे के शानदार प्रदर्शन के बावजूद आराम दिया गया है। (Asia Cup 2025 India Squad)
एक और एशिया कप जीतने के लिए टीम इंडिया तैयार
एशिया कप के 17वें एडिशन का आयोजन 9 सितंबर से UAE में होना है. टूर्नामेंट में भारत इस बार सिर्फ जीतने नहीं बल्कि अपने खिताब को डिफेंड करने के इरादे से भी उतरेगा. उसने 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप का 16वां एडिशन जीता था. भारत एशिया कप की सबसे सफल टीम है. उसने 8 बार इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट को अपने नाम किया है. मतलब, इस बार भारतीय टीम के पास 9वीं बार एशिया कप जीतने का मौका होगा।



