Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh News : विश्वविद्यालय की कैंटीन में आग, महिला कर्मचारी बेहोश; मची अफरा-तफरी

Chhattisgarh News : भिलाई स्थित स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय की कैंटीन में मंगलवार को अचानक आग लग गई। यूटिलिटी बिल्डिंग विश्वेश्वरैया भवन की कैंटीन में सिलेंडर लीकेज के कारण लगी आग से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़े :- साय कैबिनेट विस्तार के बीच दिग्गजों की बढ़ी नाराजगी, भीतरखाने लामबंदी भी शुरू

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को भी तुरंत बुलाया गया। यह पूरा मामला नेवई थाना क्षेत्र का है।

क्लासरूम खाली कराए गए

घटना के समय दो सौ से अधिक इंजीनियरिंग छात्र क्लासरूम में मौजूद थे। आग लगते ही एहतियातन पूरे ब्लॉक को खाली करा लिया गया।

यह भी पढ़े :- साय कैबिनेट विस्तार के बीच दिग्गजों की बढ़ी नाराजगी, भीतरखाने लामबंदी भी शुरू

महिला कर्मचारी बेहोश

आगजनी की इस घटना में कैंटीन में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी धुएं के कारण बेहोश हो गई। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। (Chhattisgarh News)

फिलहाल दमकल की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है और विश्वविद्यालय प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!