Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में कल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार !, सुबह 11 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण संभव

Sai Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें फिर तेज हो गई है। कल यानी 20 अगस्त को मंत्रिमंडल का विस्तार तय माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक कल सुबह 11 बजे राजभवन में कार्यक्रम होगा। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित किया जा सकता है। इसके लिए मुख्यमंत्री सचिवालय से फोन पर विधायकों को मंत्री बनाए जाने की सूचना दी गई है। अगर आखिरी वक्त में बहुत बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो इस बार तीन नए विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। वहीं मंत्रिमंडल विस्तार पर CM साय ने कहा कि इंतजार की घड़ियां पूरी हुई।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक खत्म, जनता से जुड़े कई बड़े फैसले, पढ़े पूरी खबर

विधायक गजेंद्र यादव, राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब पहली बार के विधायक है, जो कल शपथ ले सकते हैं। गजेंद्र यादव दुर्ग शहर से पहली बार के विधायक हैं, जो संघ बैकग्राउंड से आते हैं। ओबीसी समाज से आने वाले गजेंद्र यादव समाज से प्रदेश के अकेले बीजेपी विधायक हैं। गुरु खुशवंत साहेब रायपुर जिले के आरंग विधानसभा क्षेत्र से पहली बार के विधायक है। वे अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं, जो सतनामी समाज के गुरु भी हैं। राजेश अग्रवाल अंबिकापुर से पहली बार के विधायक हैं, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव को हराया था। वे सामान्य वर्ग से आते हैं। (Sai Cabinet Expansion)

कुछ तो होने वाला है: राज्यपाल

तीनों मंत्रियों के लिए स्टेट गैरेज में नई गाड़ियां तैयार की जा रही है। गाड़ियों के नंबर CG02AV0005, CG02AF0009 और CG02AH0999 हैं, जिसमें से दो गाड़ियों की तकनीकी जांच और सफाई पूरी हो चुकी है। जबकि तीसरी गाड़ी का ट्रायल चल रहा है। स्टेट गैरेज इंचार्ज संजय भूते ने कहा कि जैसे ही आदेश मिलेगा, गाड़ियां शपथ ग्रहण स्थल पर भेज दी जाएंगी। मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच राज्यपाल रमेन डेका रायपुर के जगन्नाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उनकी मुलाकात भाजपा विधायक और जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा से भी हुई। पुरंदर मिश्रा का नाम भी मंत्रिमंडल की रेस में चर्चा में है, जिन्होंने कल राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात की थी। मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि अभी सूचना नहीं आई है, लेकिन कुछ तो होने वाला है। (Sai Cabinet Expansion)

Back to top button
error: Content is protected !!