Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक खत्म, जनता से जुड़े कई बड़े फैसले, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक में आज कई अहम निर्णय लिए गए।

यह भी पढ़े :- Indus Water Treaty: सिंधु जल संधि को लेकर पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- नेहरू ने की थी पाकिस्तान की मदद

1. आदिवासी व माडा पॉकेट क्षेत्रों में चना वितरण

कैबिनेट ने तय किया कि अनुसूचित क्षेत्र एवं माडा पॉकेट क्षेत्रों में रहने वाले अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी परिवारों को हर माह मिलने वाला 2 किलो चना अब NeML ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म से खरीदा जाएगा। खरीदी न्यूनतम सर्विस चार्ज पर होगी।

यह भी पढ़े :- चित्रकोट विधायक को लोगों ने घेरा, वायरल वीडियो को लेकर आमने-सामने कांग्रेस-भाजपा

साथ ही जुलाई से नवंबर 2025 तक जिन हितग्राहियों को चना नहीं मिला है, उन्हें दिसंबर 2025 तक पात्रतानुसार वितरण कर दिया जाएगा। (Chhattisgarh Cabinet Meeting)

2. नवा रायपुर में आईटी हब को बढ़ावा

बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि नवा रायपुर में आईटी/आईटीईएस उद्योग की स्थापना के लिए 90 एकड़ भूमि रियायती दर पर आवंटित की जाएगी। सरकार का मानना है कि इस कदम से आईटी सेक्टर में निवेश बढ़ेगा, नए रोजगार सृजित होंगे और नवा रायपुर तकनीकी व औद्योगिक विकास का केंद्र बनेगा। इससे शहरीकरण और आधारभूत ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। (Chhattisgarh Cabinet Meeting)

Back to top button
error: Content is protected !!