Indus Water Treaty: सिंधु जल संधि को लेकर पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- नेहरू ने की थी पाकिस्तान की मदद

Indus Water Treaty : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंधु जल संधि को लेकर कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि नेहरू ने संसद या अपने मंत्रिमंडल को विश्वास में लिए बिना पाकिस्तान के साथ इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
यह भी पढ़े :- चित्रकोट विधायक को लोगों ने घेरा, वायरल वीडियो को लेकर आमने-सामने कांग्रेस-भाजपा
सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि नेहरू ने देश के हितों की अनदेखी कर अपनी छवि चमकाने के लिए यह संधि की। उन्होंने बताया कि इस समझौते के तहत भारत के हिस्से के 80 प्रतिशत से अधिक जल के उपयोग का अधिकार पाकिस्तान को दे दिया गया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद उनकी सरकार ने इस संधि को स्थगित कर दिया है।
मोदी ने कहा कि आज उनकी सरकार उस दौर की गलतियों को सुधारने का काम कर रही है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि नेहरू को यह भ्रम था कि यह समझौता भारत-पाकिस्तान के बीच अन्य मुद्दों के समाधान का रास्ता खोलेगा, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। (Indus Water Treaty)
एनडीए बैठक में राधाकृष्णन को किया सम्मानित
दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक के दौरान पीएम मोदी ने एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे सर्वसम्मति से राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनें। (Indus Water Treaty)



