Google Analytics —— Meta Pixel

हमले के बाद दिल्ली CM रेखा गुप्ता को Z सिक्योरिटी, 25 हथियारबंद जवान तैनात

Delhi CM Rekha Gupta : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) पर हमले के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें Z कैटेगरी सुरक्षा दी है। अब उनकी सुरक्षा में 22–25 हथियारबंद CRPF कमांडो 24 घंटे तैनात रहेंगे।

यह भी पढ़े :- दिल दहला देने वाला हादसा: रेलवे निर्माण स्थल के गड्ढे में डूबकर 4 बच्चों की मौत, पढ़े पूरी खबर

CM गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) और उनके आधिकारिक आवास की सुरक्षा का जिम्मा VIP सिक्योरिटी ग्रुप संभालेगा, जो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गांधी परिवार की सुरक्षा भी करता है।

हमला ऐसे हुआ

20 अगस्त की सुबह जनसुनवाई के दौरान गुजरात के राजकोट निवासी राजेशभाई खीमजी ने शिकायतकर्ता बनकर सीएम से मिलने पहुंचा और कागज देने के बहाने हमला कर दिया। हमले में रेखा गुप्ता के हाथ, कंधे और सिर पर चोटें आईं। वर्तमान में वे घर से काम कर रही हैं।

आरोपी को मौके पर ही पकड़ा गया। दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है और उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी की पृष्ठभूमि

  • गुजरात में राजेश पर पहले से चाकूबाजी समेत 5 केस दर्ज हैं।
  • हमले से एक दिन पहले उसने CM आवास की रेकी की थी।
  • CCTV फुटेज में वह बार-बार रिकॉर्डिंग करता और फोन पर बात करता दिखा।
  • आरोपी के मोबाइल से जनसुनवाई कार्यक्रम के दो वीडियो भी मिले हैं।

जांच जारी

इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल आरोपी से पूछताछ कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि हमला सिर्फ व्यक्तिगत था या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा।

Back to top button
error: Content is protected !!