Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh News : शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू को एसीबी ने रंगेहाथ पकड़ा

Chhattisgarh News : भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी-ईओडब्ल्यू की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में मेडिकल बिल पास कराने के नाम पर 10 हजार रुपए रिश्वत मांग रहे एक बाबू को एसीबी की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े :- फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने PM मोदी से की बात, यूक्रेन और पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों पर चर्चा

मामला क्या है?

अभनपुर पारागांव निवासी चंद्रहास निषाद, जो शासकीय स्कूल चांपाझार (चंपारण) में शिक्षक हैं, ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी।

चंद्रहास ने अपने बच्चे के इलाज पर डेढ़ लाख रुपए खर्च किए और करीब एक लाख रुपए का मेडिकल बिल लगाया था।

इस बिल को पास कराने के लिए बाबू ने उनसे 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। (Chhattisgarh News)

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम ने बाबू को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से शिक्षकों से मेडिकल बिल और अन्य कार्यों के नाम पर रिश्वत लेता था। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!