PM Modi in Kolkata : कोलकाता में पीएम मोदी का ममता सरकार पर हमला, कहा – TMC जाएगी, भाजपा आएगी
PM Modi in Kolkata : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार (22 अगस्त, 2025) को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखे हमले किए।
यह भी पढ़े :- CM Vishnu Deo Sai Foreign Visit : मुख्यमंत्री साय का जापान प्रवास: तकनीक, व्यापार और संस्कृति में नए अवसर
पीएम मोदी ने कहा कि बीते 11 वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार ने बंगाल के विकास के लिए हर संभव मदद दी है। उन्होंने दावा किया कि नेशनल हाईवे निर्माण के लिए भाजपा सरकार ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार की तुलना में तीन गुना से ज्यादा बजट दिया। रेलवे बजट भी तीन गुना बढ़ाया गया।
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र से भेजा गया ज्यादातर पैसा टीएमसी काडर पर खर्च होता है और गरीब कल्याण योजनाओं तक नहीं पहुंच पाता। इसी वजह से बंगाल कई योजनाओं में देश के अन्य राज्यों से पिछड़ गया है।
दुर्गा पूजा से पहले कोलकाता दौरा
पीएम मोदी ने कहा, “मैं ऐसे समय पर कोलकाता आया हूं जब यहां दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो रही हैं। आस्था और आनंद का यह पर्व विकास के पर्व के साथ जुड़ जाए तो खुशी दोगुनी हो जाती है। उन्होंने कोलकाता मेट्रो और हाईवे से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास और लोकार्पण का भी उल्लेख किया।
भाजपा का प्लान बनाम TMC का रुख
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के पास बंगाल के विकास का ठोस रोडमैप है। लेकिन TMC सरकार केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं होने देती। उन्होंने उदाहरण दिया कि कोलकाता के भीड़भाड़ वाले दमदम क्षेत्र को स्मार्ट सिटी मिशन से जोड़ने से भी राज्य सरकार ने इंकार कर दिया। (PM Modi in Kolkata)
पीएम ने स्पष्ट कहा – “जब तक बंगाल का सामर्थ्य नहीं बढ़ेगा, तब तक विकसित भारत का सपना पूरा नहीं होगा। भाजपा मानती है – जब बंगाल का उदय होगा, तभी विकसित भारत बनेगा। अब यह तय है -TMC जाएगी, भाजपा आएगी। (PM Modi in Kolkata)



