दुर्ग में बंदर भगाने को लेकर खूनी संघर्ष, रायपुर से बुलाए गए बदमाशों ने किया चाकू से हमला, राजधानी में कुत्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट
Stabbing in Dhamdha: दुर्ग के धमधा थाना अंतर्गत घोटवानी गांव में बंदर भगाने की मामूली बात को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी पक्ष ने रायपुर से नकाबपोश बदमाशों को बुला लिया और घर में घुसकर लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिया, जिसमें घर में मौजूद महिलाएं घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर सियासी हलचल, बीजेपी ने साधा निशाना
जानिए कैसे भड़का विवाद ?
पीड़ित हेमलाल कोमल वर्मा ने बताया कि पड़ोसी पंचू वर्मा के घर पर बंदर बैठे हुए थे। पंचू ने उन्हें भगाकर उनके घर की ओर दौड़ा दिया। इसका विरोध करने पर पंचू और उसका बेटा पप्पू वर्मा भड़क गए और रायपुर से अपने साथियों को बुला लिया। देर रात दो कारों में सवार होकर 8 से ज्यादा युवक गांव पहुंचे और हूटर बजाते हुए सीधा हेमलता वर्मा के घर पहुंचे। वहां गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट और चाकूबाजी तक पहुंच गया। हमले में घर की महिलाओं समेत कई लोग घायल हुए। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को बाड़ी से, दूसरा पंचू वर्मा के घर से और तीसरे को मौके से पकड़ा। कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। (Stabbing in Dhamdha)
कुत्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट
CSP सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इधर, रायपुर के बैरनबाजार स्थित गवली पारा में कुत्ते को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया, जो इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। आरोप है कि चिंटू गवली ने कड़े से हमला कर गोलू के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। दोनों पक्ष शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। (Stabbing in Dhamdha)



