छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर सियासी हलचल, बीजेपी ने साधा निशाना
Leadership in Chhattisgarh Congress: पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविंद्र चौबे ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर बड़ा बयान दिया है। चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का नेतृत्व सिर्फ भूपेश बघेल ही कर सकते हैं और आने वाले चुनाव भी उनके नेतृत्व में ही लड़ने चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन और मोदी की गारंटी के खिलाफ लड़ाई में ताकत सिर्फ भूपेश बघेल में है। चौबे ने दावा किया कि अगर किसान की सरकार कोई बना सकता है, तो वह केवल भूपेश बघेल हैं। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अकेले भूपेश बघेल आवाज उठा रहे हैं और इसी कारण उन्हें ईडी-सीबीआई-इनकम टैक्स की कार्रवाई से परेशान किया जा रहा है, लेकिन भूपेश बघेल डरने वाले नहीं हैं, वे शेर नेता हैं।
यह भी पढ़ें:- जूता पहनकर स्कूल नहीं आने पर शिक्षक ने आदिवासी छात्र को पीटा, जिला शिश्रा अधिकारी ने कही कार्रवाई की बात
इधर, चौबे के इस बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि रविंद्र चौबे महाज्ञानी नेता हैं, यह उनका निजी विचार है। कांग्रेस नेतृत्व ने कलेक्टिव लीडरशिप की बात कही है और पार्टी जनहित के मुद्दों पर लड़ाई लड़कर फिर से सरकार बनाएगी। कांग्रेस में कोई द्वंद्व नहीं है। इसे लेकर बीजेपी ने निशाना साधा है। डिप्टी CM अरुण साव ने कहा किकांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी से दूर हो चुके हैं, जनता कांग्रेस से मोहभंग कर चुकी है। नेता अब अपना वजूद बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस धरातल खो चुकी है और उसका भविष्य खत्म हो चुका है। (Leadership in Chhattisgarh Congress)
मंत्री गजेंद्र यादव ने भी साधा निशाना
वहीं नवनियुक्त स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने भी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं में गुटबाजी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं में आपस में द्वंद है, कोई एक-दूसरे को देख नहीं सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री और उनके समर्थक अलग चाहते हैं, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अलग चाहते हैं, उनके पूर्व उपमुख्यमंत्री अलग चाहते हैं। पूर्व मंत्री का बयान उनके भीतर के अंतर्द्वंद्व को प्रदर्शित करता है। चौबे का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद दीपक बैज संभाल रहे हैं। ऐसे में चौबे के भूपेश बघेल को फिर से नेतृत्व सौंपने की बात करना संगठन के भीतर असंतोष का संकेत माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि क्या कांग्रेस का एक गुट भूपेश बघेल को फिर से प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपने की लॉबिंग कर रहा है या आने वाले विधानसभा चुनावों में उन्हें फिर से मुख्यमंत्री चेहरा प्रोजेक्ट करने की तैयारी है। (Leadership in Chhattisgarh Congress)



