Google Analytics —— Meta Pixel

जूता पहनकर स्कूल नहीं आने पर शिक्षक ने आदिवासी छात्र को पीटा, जिला शिश्रा अधिकारी ने कही कार्रवाई की बात

Student Beaten in Bharatpur: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कोटाडोल में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में एक आदिवासी छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक स्कूल के संविदा शिक्षक महेंद्र प्रजापति ने कक्षा 11वीं के छात्र शुभकरण कुजूर को सिर्फ इसलिए डंडे से बुरी तरह पीट दिया, क्योंकि वह जूता पहनकर स्कूल नहीं आया था। घटना में छात्र के पैर और पीठ पर छड़ी के निशान पड़ गए। यह मामला 21 अगस्त का है। शिक्षक ने छात्र पर छड़ी से कई बार प्रहार किए, जिससे वह दर्द से चीखता-चिल्लाता रहा। छात्र के शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें:- गणेश चतुर्थी पर देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा तेली दिवस, इस बार 700 स्थानों पर होगा आयोजन, समाज कर रहा भव्य तैयारी

घटना की जानकारी कोटाडोल थाने तक भी पहुंची, लेकिन शिक्षक ने छात्र से माफी मांग ली, जिसके चलते FIR दर्ज नहीं हुई। इधर, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें शिक्षक छात्र पर बर्बर तरीके से डंडे बरसाते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद ही मामला गंभीर रूप से सामने आया और शिक्षा विभाग हरकत में आया। स्कूल के प्राचार्य गुड्डुराम किस्पोट्टा का कहना है कि घटना के समय वे मनेंद्रगढ़ में ट्रेनिंग पर थे। उन्हें बाद में जानकारी मिली कि छात्र द्वारा गुटखा खाकर दीवार पर थूकने और बिना जूता के आने को लेकर विवाद बढ़ा, जिसके चलते पिटाई हुई। (Student Beaten in Bharatpur)

बीईओ ने किया जांच टीम का गठन

वहीं भरतपुर बीईओ इस्माइल खान ने कहा कि शिकायत पर जांच टीम गठित की गई है। सोमवार को रिपोर्ट आएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। जिला शिक्षा अधिकारी आर. पी. मिरे ने भी कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित छात्र शुभकरण कुजूर ने कहा कि शिक्षक ने उससे माफी मांगी है और वह आगे कार्रवाई नहीं चाहता। उसका कहना है कि अगर मामला ज्यादा बढ़ा तो स्कूल की पढ़ाई प्रभावित होगी। यह घटना डेढ़ सौ किलोमीटर दूर सुदूर वनांचल क्षेत्र की है, जहां शिक्षा व्यवस्था पहले से ही संसाधनों के अभाव से जूझ रही है। ऐसे में शिक्षक का छात्रों पर इस तरह की हिंसा न सिर्फ बाल अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि शिक्षा के माहौल पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। (Student Beaten in Bharatpur)

Back to top button
error: Content is protected !!