Google Analytics —— Meta Pixel

माता वैष्णो देवी यात्रा पर बारिश का कहर : 271 सीढ़ियां बह गईं, भूस्खलन से हादसे, रेल-रोड ट्रैफिक ठप

Mata Vaishno Devi Landslide : जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। आज मंगलवार को अर्धकुमारी के पास माता वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड (Mata Vaishno Devi Landslide ) से 271 सीढ़ियां बह गईं, जिससे यात्रा रोकनी पड़ी। जोरदार धमाके के साथ पहाड़ से भारी पत्थर और मलबा गिरने से पांच श्रद्धुलाओं की मौत हो गई, जबकि 14 घायल हो गए। बचाव कार्य जारी है, लेकिन फिलहाल यात्रा कब दोबारा शुरू होगी, कहना मुश्किल है।

यह भी पढ़े :-  CM विष्णुदेव साय ने ओसाका की एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित

बारिश ने जम्मू शहर की रफ्तार भी थाम दी है। पिछले 20 घंटों में 250 मिमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके चलते 18 ट्रेनें पूरी तरह रद्द करनी पड़ीं और 4 ट्रेनों को बीच रास्ते ही टर्मिनेट करना पड़ा। रेलवे ट्रैक को भारी नुकसान पहुंचा है और तकनीकी टीमें मौके पर काम कर रही हैं।

रेलवे पर आफत

  • वंदे भारत सहित कई ट्रेनें रद्द
    जम्मू तवी से कटरा, पठानकोट कैंट से कंडरोरी और जम्मू तवी से बाड़ी ब्राह्मणा तक रेल ट्रैफिक बंद
  • चक्की नदी में फ्लैश फ्लड से ट्रैक बह गया, कई ट्रेनें बीच रास्ते से ही लौटाईं

बारिश का दूसरा रूप : डोडा में बादल फटा

डोडा जिले में बादल फटने से 3-4 लोगों की मौत हो गई और कई घर बह गए। पहाड़ खिसकने से रास्ते बंद हो गए और जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर यातायात रोक दिया गया है।

बारिश से जम्मू बेहाल

कई पुल ढहे, मकान-दुकान गिरे
विजयपुर का पुल टूटा, जिससे एम्स अस्पताल जाने वाले मरीज फंस गए
नदियां-नाले खतरे के निशान से ऊपर, निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

विशेषज्ञों की चेतावनी

विशेषज्ञों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में इस बार भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं रिकॉर्ड स्तर पर हैं। इसका कारण जलवायु परिवर्तन (Climate Change), अनियंत्रित निर्माण और जंगलों की कटाई बताई जा रही है। भूवैज्ञानिकों का कहना है कि कटरा और डोडा जैसे इलाकों की मिट्टी और चट्टानें पहले से कमजोर हैं, लगातार बारिश इन्हें और अस्थिर कर रही है। (Mata Vaishno Devi Landslide )

Back to top button
error: Content is protected !!