Google Analytics —— Meta Pixel

SCO Summit 2025 : ‘ड्रैगन और हाथी का साथ जरूरी’ – शी जिनपिंग ने मोदी से कहा, SCO समिट में आने पर जताया आभार

SCO Summit 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच तियानजिन में हुई द्विपक्षीय बैठक संपन्न हो गई। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने दोस्ती और अच्छे पड़ोसी संबंधों पर जोर दिया।

यह भी पढ़े :- केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयास से बहुप्रतीक्षित मांग को मंजूरी, कोरोना काल से बंद प्रमुख ट्रेनों का ठहराव फिर होगा शुरू

जिनपिंग बोले – ड्रैगन और हाथी का गठजोड़ अहम

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा, “भारत और चीन दो बड़ी सभ्यताएं हैं। ड्रैगन और हाथी का साथ आना जरूरी है। हमारी दोस्ती और अच्छे पड़ोसी का रिश्ता महत्वपूर्ण है।” उन्होंने SCO समिट (SCO Summit 2025) में शामिल होने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार भी जताया।

मोदी ने दिया संदेश – विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता

प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत में विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता तीन शब्दों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत-चीन के रिश्ते इन्हीं मूल्यों पर खड़े होने चाहिए। मोदी ने कहा – “हम अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सीमा पर शांति और स्थिरता बनी है। कैलाश मानसरोवर यात्रा और डायरेक्ट फ्लाइट फिर से शुरू हो गई हैं। हमारे सहयोग से 2.8 अरब लोगों का हित जुड़ा है, जिससे मानवता का भी कल्याण होगा।”

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया

अमेरिकी पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक रिक सांचेज ने मोदी-जिनपिंग मुलाकात पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा-
“यह सब पीएम मोदी की वजह से संभव हुआ है। शायद यह एक मैक्यावेलियन चाल है, जिसके जरिए मोदी और शी दुनिया—खासकर डोनाल्ड ट्रंप—को यह संदेश देना चाहते हैं कि भारत-चीन का गठबंधन बड़ा हो रहा है। जितना बड़ा आप हमें बनाएंगे, उतना छोटा खुद को करेंगे। (SCO Summit 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!