Google Analytics —— Meta Pixel

चलती ट्रेन में रील बनाना पड़ा महंगा, 13 साल के किशोर का पैर कटा

सासाराम (बिहार) (BIhar News)। सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून एक किशोर के लिए आजीवन सजा बन गया। सासाराम रेलवे स्टेशन के पास 13 वर्षीय शहजादा नामक किशोर चलती ट्रेन में स्टंट करते वक्त हादसे का शिकार हो गया। उसका पैर फिसलते ही वह सीधे पटरी पर गिर पड़ा और एक पैर कटकर अलग हो गया।

यह भी पढ़े :- धौराभाठा : मेगा मेडिकल कैंप में 61 विद्यार्थियों की हुई जांच, बच्चों को मिला स्वच्छता व स्वास्थ्य का संदेश

बोरी में भरकर अस्पताल पहुंचाया गया कटा पैर

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद आरपीएफ जवानों ने किशोर को उठाकर सासाराम सदर अस्पताल पहुंचाया। कटे हुए पैर को बोरी में भरकर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।

तिलौथू से रील बनाने आया था शहजादा

जानकारी के अनुसार शहजादा तिलौथू गांव का रहने वाला है। वह खासतौर पर रील बनाने के लिए सासाराम आया था। आरा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में गेट पर खड़े होकर वह मोबाइल से वीडियो बना रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे गिर गया और उसका पैर कट गया। (BIhar News)

स्टेशन पर अफरा-तफरी, स्थानीय लोगों ने जताई चिंता

घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इस तरह के खतरनाक स्टंट को लेकर चिंता जताई और युवाओं से सोशल मीडिया की होड़ में जान जोखिम में न डालने की अपील की। (BIhar News)

Back to top button
error: Content is protected !!