Google Analytics —— Meta Pixel

चीन में PM मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, साझेदारी, शांति और स्थिरता पर हुई बड़ी चर्चा

PM Modi Meet Putin: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के तियानजिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे हमेशा लगता है कि आपसे मिलना एक यादगार बैठक होती है। हमें कई विषयों पर जानकारी साझा करने का अवसर मिला है। हम लगातार संपर्क में रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच नियमित रूप से कई उच्च-स्तरीय बैठकें हुई हैं। 140 करोड़ भारतीय इस साल दिसंबर में होने वाले हमारे 23वें शिखर सम्मेलन के लिए आपका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। यह हमारी विशेष साझेदारी की गहराई और व्यापकता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम यूक्रेन में चल रहे संघर्ष पर लगातार चर्चा करते रहे हैं। हम शांति के लिए हाल के सभी प्रयासों का स्वागत करते हैं। हमें उम्मीद है कि सभी पक्ष रचनात्मक रूप से आगे बढ़ेंगे। संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने और स्थायी शांति स्थापित करने का रास्ता खोजना होगा। यह पूरी मानवता की पुकार है।

यह भी पढ़ें:- अफगानिस्तान में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, 800 से ज्यादा लोगों की मौत, 2500 घायल 

 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और रूस ने हमेशा सबसे कठिन परिस्थितियों में भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं। हमारा घनिष्ठ सहयोग न केवल दोनों देशों की जनता के लिए, बल्कि वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए भी महत्वपूर्ण है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि आपसे मिलकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। SCO ग्लोबल साउथ और ईस्ट के देशों को एकजुट करने का मंच प्रदान करता है। 21 दिसंबर 2025 को भारत-रूस संबंधों को ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा दिए 15 साल पूरे हो जाएंगे। हमारे बीच बहुआयामी संबंध हैं। आज की बैठक भारत-रूस रिश्तों को एक नई मजबूती देगी। रूस और भारत के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। (PM Modi Meet Putin)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि तियानजिन में SCO शिखर सम्मेलन के इतर राष्ट्रपति पुतिन के साथ उत्कृष्ट बैठक हुई। व्यापार, उर्वरक, अंतरिक्ष, सुरक्षा और संस्कृति सहित सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचार साझा किए, जिसमें यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर भी बातचीत हुई। हमारी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता का एक अहम स्तंभ बनी हुई है। SCO सत्र में पुतिन ने कहा कि मैं यूक्रेन संकट को हल करने के लिए भारत और चीन के प्रयासों की सराहना करता हूं। उन्होंने यह भी दोहराया कि मॉस्को का मानना है कि यूक्रेन संकट किसी हमले से नहीं बल्कि कीव में पश्चिम समर्थित तख्तापलट का नतीजा है। पुतिन ने जोड़ा कि हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अलास्का शिखर सम्मेलन में बनी सहमति यूक्रेन में शांति का रास्ता खोल सकती है। (PM Modi Meet Putin)

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि शंघाई सहयोग संगठन (SCO) स्थिरता और सुरक्षा का नया मॉडल है। उन्होंने कहा कि यह अब पुराने, यूरोप-केन्द्रित और यूरो-अटलांटिक मॉडल की जगह ले रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान और चीन की अपनी सफल यात्रा पूरी करने के बाद चीन के तियानजिन से रवाना हुए। जापान में प्रधानमंत्री मोदी ने 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया और चीन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में भाग लिया। (PM Modi Meet Putin)

इधर, रूस के डायरेक्ट इंवेस्टमेंट फंड के CEO दिमित्रिएव के मुताबिक रूस जल्द भारत में नई निवेश परियोजनाओं का ऐलान करेगा। बता दें कि SCO समिट के बाद PM मोदी को रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्विपक्षीय बातचीत के लिए अपनी लग्जरी कार AURUS लिमोजिन में साथ बैठाकर ले गए थे। रास्ते में दोनों नेताओं के बीच वन-टू-वन बातचीत जारी रही। होटल पहुंचने के बाद भी वे कार से नहीं उतरे और करीब 50 मिनट तक बातचीत करते रहे। (PM Modi Meet Putin)

Back to top button
error: Content is protected !!