Google Analytics —— Meta Pixel

Dog Aadhar Card : आधार का कमाल! कुत्ते टॉमी जायसवाल बने ‘आधारधारी’, पढ़े पूरी खबर

Dog Aadhar Card : लगता है अब इंसानों की तरह कुत्तों की भी पहचान पक्की होने लगी है। तभी तो मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक कुत्ते का बाकायदा आधार कार्ड (Dog Aadhar Card) बना दिया गया है।

यह भी पढ़े :- चीन में PM मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, साझेदारी, शांति और स्थिरता पर हुई बड़ी चर्चा

कार्ड में बड़े गर्व से लिखा है – नाम: टॉमी जायसवाल, पालनकर्ता: कैलाश जायसवाल, पता: वार्ड नंबर-1, सिमरिया ताल, ग्वालियर। सबसे खास बात – कुत्ते की पासपोर्ट साइज फोटो भी चिपकी है और यूनिक आधार नंबर भी। अब तो सवाल उठ रहा है कि टॉमी बाबू गैस सिलेंडर की सब्सिडी कब से लेने वाले हैं!

सोशल मीडिया पर यह कार्ड (Dog Aadhar Card) ऐसे वायरल हुआ कि लोग खूब चुटकुले बना रहे हैं। कोई लिख रहा है – “अब टॉमी वोट डालने भी जाएगा।” तो किसी ने कहा – “टॉमी अब मोबाइल सिम भी ले लेगा।”

कलेक्टर ने ली गंभीरता से तस्दीक
हंसी-मजाक के बीच प्रशासन हरकत में आ गया है। ग्वालियर कलेक्टर ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। अब यह पता लगाया जा रहा है कि यह ‘कुत्ता-कार्ड’ असली है या सिर्फ एडिटिंग का कमाल।

Back to top button
error: Content is protected !!