Google Analytics —— Meta Pixel

SCO समिट में भारत की बड़ी जीत, सदस्य देशों ने पाक PM की मौजूदगी में एकजुट होकर की पहलगाम हमले की निंदा

SCO Summit Tianjin Declaration: चीन में आयोजित SCO समिट के दूसरे दिन भारत को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद का तियानजिन घोषणापत्र जारी किया गया, जिसमें सदस्य देशों ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने मृतकों और घायलों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे हमलों के दोषियों, आयोजकों और प्रायोजकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। हमले के अपराधियों, आयोजकों और उन्हें समर्थन देने वालों को सजा दिलाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें:- PM नरेंद्र मोदी की कूटनीति का असर, रूस-चीन से मुलाकात के बाद अमेरिका का बदला स्वर, जानिए क्या कहा…? 

घोषणापत्र में कहा गया है कि सदस्य देश आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद के विरुद्ध लड़ाई के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए, आतंकवादी, अलगाववादी और उग्रवादी समूहों का स्वार्थी उद्देश्यों के लिए उपयोग करने के प्रयासों की अस्वीकार्यता पर बल देते हैं। वे आतंकवादी और उग्रवादी खतरों का मुकाबला करने में संप्रभु देशों और उनके सक्षम प्राधिकारियों की अग्रणी भूमिका को मान्यता देते हैं। सदस्य देश आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की कड़ी निंदा करते हैं, इस बात पर बल देते हैं कि आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में दोहरे मापदंड अस्वीकार्य हैं, और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आतंकवादियों की सीमा पार गतिविधियों सहित आतंकवाद का मुकाबला करने का आह्वान करते हैं। (SCO Summit Tianjin Declaration)

नई दिल्ली में आयोजित बैठक का जिक्र

घोषणापत्र में “एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य” की थीम प्रतिध्वनित होती है। सदस्य देशों ने वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों और नवाचारों के क्षेत्र में सहयोग को गहरा करने में 5वें एससीओ स्टार्टअप फोरम (नई दिल्ली, 3-5 अप्रैल 2025) के परिणामों का स्वागत किया। सदस्य देशों ने एससीओ थिंक टैंक फोरम यानी नई दिल्ली 21-22 मई 2025 की 20वीं बैठक के आयोजन का उल्लेख किया। उन्होंने सांस्कृतिक और मानवीय आदान-प्रदान को मजबूत करने में भारतीय विश्व मामलों की परिषद (आईसीडब्ल्यूए) में एससीओ अध्ययन केंद्र के योगदान का भी उल्लेख किया है। बता दें कि इसी साल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं जून में हुई रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान SCO के घोषणापत्र में पहलगाम हमले का जिक्र नहीं था। इसे लेकर भारत ने नाराजगी जताई थी। साथ ही इस पर साइन करने से इनकार कर दिया था। (SCO Summit Tianjin Declaration)

Back to top button
error: Content is protected !!