Temperature of Chhattisgarh : इस साल गर्मी में टूटेंगे रिकॉर्ड, होली से पहले ही चढ़ा पारा
Temperature of Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में गर्मी अभी से शुरू हो गई है। सुबह के साथ ही तीखी गर्मी से शरीर झुलसने लगता है। राजधानी रायपुर सहित अधिकतर क्षेत्रों का तापमान (Temperature of Chhattisgarh) 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। इसकी वजह से पहली बार होली पर लू के आसार बन रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़त ऐसा ही बना रहेगा तो अगले कई वर्षों का रिकॉर्ड टूटेगा।
रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम हो गई है। इसकी वजह से मध्य छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। एक दिन पहले सबसे अधिक तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा। आम तौर पर मार्च महीने में मध्य छत्तीसगढ़ का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। बहुत कम ऐसा हुआ है जब तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा हो।
राजधानी रायपुर में गुरुवार दोपहर तक तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। गर्मी का बढ़ना जारी था। एक दिन पहले यहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अंबिकापुर 33.5 डिग्री सेल्सियस तक गर्म हुआ।
इसे भी पढ़ें- Suicide attempt in Raipur : पत्नी से विवाद के बाद टंकी पर चढ़ा युवक, मशक्कत के बाद पुलिस ने उतार नीचे
वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में वृद्धि का यही ट्रेंड बना रहा तो महीने के अंत तक पिछले 10 सालों को रिकॉर्ड टूट जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, प्रदेश में लगभग सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। ऐसे में यहां लू तो नहीं चलेगी. लेकिन लू जैसी स्थिति बन गई है। मार्च महीने में रायपुर के अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड 43.3 डिग्री सेल्सियस है। इससे पहले 28 मार्च को 1892 को रिकॉर्ड किया गया था। तबके बाद अब तक ऐसी गर्मी नहीं पड़ी।



