Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी के चीन दौरे से बौखलाए अमेरिकी, कहा- पुतिन और जिनपिंग से मुलाकात शर्मनाक

America on PM Modi: भारत, रूस और चीन की बढ़ती नजदीकियों को लेकर अमेरिका ने कड़ी आपत्ति जताई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया गतिविधियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। नवारो ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, लेकिन चीन और रूस के करीब जाने से वैश्विक असंतुलन और अशांति फैलेगी। मुझे समझ नहीं आ रहा कि मोदी रूसी कम्युनिस्टों के साथ हाथ क्यों मिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी का शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन के साथ खड़ा होना शर्मनाक है। हमें उम्मीद है कि वे समझेंगे कि उन्हें रूस की बजाय हमारे साथ होना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- लंदन में छत्तीसगढ़ की धूम – 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक विरासत ने बिखेरा रंग

नवारो ने यह भी आरोप लगाया कि भारत रूस से तेल खरीदकर न सिर्फ मुनाफाखोरी कर रहा है, बल्कि इससे रूस को यूक्रेन युद्ध में मदद भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि इससे रूस और अमेरिका को तो कोई नुकसान नहीं हो रहा है, लेकिन आम भारतीयों पर इसका बोझ पड़ रहा है। नवारो ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत के ब्राह्मण रूसी तेल से मुनाफा कमा रहे हैं और इसका खामियाजा पूरा देश भुगत रहा है। उन्होंने भारत को ‘रूस की धुलाई मशीन’ तक कह डाला और आरोप लगाया कि भारत न केवल व्यापार असंतुलन बढ़ा रहा है, बल्कि अमेरिका के हितों के खिलाफ गठजोड़ भी मजबूत कर रहा है। (America on PM Modi)

वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने बताया दिखावा

वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि भारत की यह नीति मॉस्को की जंग मशीन को ताकत दे रही है। भारत इस समय एक बुरा खिलाड़ी है। उन्होंने PM मोदी की SCO बैठक को ‘दिखावा’ बताया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और भारत दोनों मजबूत लोकतंत्र हैं और मतभेद सुलझाने की क्षमता रखते हैं। बता दें कि सोमवार को चीन के तियानजिन में हुई SCO बैठक के दौरान PM मोदी, पुतिन और जिनपिंग एक साथ नजर आए। फोटो सेशन में तीनों नेताओं को हाथ में हाथ डालते भी देखा गया। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी सीधे पुतिन की कार में बैठकर उनके साथ करीब एक घंटे तक गोपनीय बातचीत करते रहे। (America on PM Modi)

नवारो लगातार भारत को बना रहे निशाना 

इससे पहले भी नवारो ने रूस-यूक्रेन युद्ध को “मोदी की जंग” बताया था। उनका आरोप था कि भारत रूस से सस्ता तेल खरीदकर उसे रिफाइन करता है और ऊंचे दामों पर बेचता है, जिससे रूस को युद्ध के लिए पैसा मिलता है। नवारो ने चेतावनी दी थी कि भारत, रूस और चीन की करीबी दुनिया के लिए खतरा बन सकती है। उन्होंने भारत को याद दिलाते हुए कहा था कि तुम तानाशाहों के साथ खड़े हो। चीन ने अक्साई चिन और कई इलाकों पर कब्जा कर रखा है। और रूस ये तुम्हारे दोस्त नहीं हैं। नवारो ने कहा था कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर दे तो अमेरिका अगले ही दिन भारत पर लगे 25% टैरिफ को खत्म कर देगा। (America on PM Modi)

Back to top button
error: Content is protected !!