Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh News : पति का अफेयर बना पत्नी की मौत की वजह, पूरा परिवार जेल में, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh News : दुर्ग मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने पति के अवैध संबंध और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े :- महाशक्ति को चुनौती देकर भारत बना स्टार पावर: पूर्व विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर

संदिग्ध हालात में मिला शव

दो दिन पहले प्रीति सिंह का शव घर में पंखे से लटका मिला था। शुरुआती जांच में पुलिस ने मर्ग कायम किया, लेकिन आगे की जांच में आत्महत्या के पीछे हैरान करने वाली कहानी सामने आई। (Chhattisgarh News )

पति के अवैध संबंध से टूट गई जिंदगी

पुलिस के अनुसार मृतका के पति मुकेश सिंह, जो सेना में कार्यरत है, का शादी से पहले से ही एक अधेड़ महिला योगिता दुबे से संबंध था। योगिता संपन्न परिवार से है और वह मुकेश को आर्थिक मदद और उपहार देती थी। इसकी जानकारी मुकेश के माता-पिता को भी थी। (Chhattisgarh News )

चारों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मोहन नगर पुलिस ने इस पूरे मामले में प्रीति के पति मुकेश सिंह, सास-ससुर और योगिता दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। चारों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!