Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर का प्रधानमंत्री पर तंज, कहा- मोदी- इवेंट मैनेजमेंट, पाक आर्मी- असली ताकत

Congress MP Manickam Tagore: कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा और शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन को लेकर तीखा हमला बोला है। टैगोर ने इसे सेल्फी, सुर्खियां और भक्तों की तालियां करार दिया। टैगोर ने सवाल उठाया कि जब PM मोदी सम्मेलन में शामिल हुए और उसके अगले ही दिन चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात की तो आखिर भारत को इससे क्या फायदा हुआ ? उन्होंने कहा कि इस मुलाकात ने यह संदेश दिया कि मोदी = फोटो खिंचवाना और भाषण, जबकि पाक आर्मी = वास्तविक ताकत और रणनीति।

यह भी पढ़ें:- ट्रेड और भू-राजनीतिक तनाव से भारत की अर्थव्यवस्था पर दबाव, चालू खाते का घाटा दोगुना होने के आसार

कांग्रेस सांसद ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि मोदी साहब SCO सम्मेलन में ’56 इंच की कूटनीति’ दिखाने गए थे। अगले दिन शी जिनपिंग पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर से मिलते हैं। इसका मतलब साफ है कि चीन जानता है असली फर्क किसमें है। मोदी का SCO दौरा ? सिर्फ सेल्फी, सुर्खियां और भक्तों की तालियां। इस बीच चीन-पाकिस्तान की नजदीकियां और मजबूत हो गईं। (Congress MP Manickam Tagore)

शी जिनपिंग को लेकर आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि शी जिनपिंग का पाकिस्तान आर्मी चीफ से मिलना महज संयोग नहीं, बल्कि सोच-समझकर उठाया गया कदम था। टैगोर ने लिखा कि शी जिनपिंग का टाइमिंग जानबूझकर तय किया गया। ये याद दिलाने के लिए कि जब मोदी इवेंट मैनेज करते हैं, बीजिंग जियोपॉलिटिक्स मैनेज करता है। सवाल यह है कि SCO भारत के हितों के लिए था या सिर्फ मोदी जी की एक और इवेंट मैनेजमेंट वर्ल्ड ? प्रधानमंत्री कब भारत के बारे में सोचेंगे, अपनी फोटो खिंचवाने के बारे में नहीं ? बता दें कि 25वां SCO शिखर सम्मेलन 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन के तिआनजिन शहर में आयोजित हुआ। इसमें वैश्विक शासन, सुरक्षा और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दोस्ताना झलक देखने को मिली। दोनों नेताओं ने गले मिलकर गर्मजोशी दिखाई और पुतिन की कार में साथ यात्रा भी की। (Congress MP Manickam Tagore)

पहलगाम हमले की निंदा

सूत्रों के मुताबिक पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी का इंतजार लगभग 10 मिनट किया, ताकि वे एक साथ कार में जा सकें। PM मोदी ने सम्मेलन की मेजबानी के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग को धन्यवाद दिया और अगले कार्यकाल के लिए किर्गिस्तान को SCO की अध्यक्षता मिलने पर बधाई दी। सम्मेलन के अंत में सदस्य देशों ने तिआनजिन घोषणा पत्र को अपनाया। सदस्य देशों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। सदस्य देशों ने कहा कि आतंकवादियों, उनके आयोजकों और प्रायोजकों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। SCO देशों ने आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद के खिलाफ प्रतिबद्धता दोहराई और इस बात पर जोर दिया कि किसी भी देश को इन समूहों का अपने हितों के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। (Congress MP Manickam Tagore)

Back to top button
error: Content is protected !!