कांग्रेस-तस्करों की दोस्ती पर भाजपा का वार, देव बोले- जनता सब जानती है

Politics of Chhattisgarh : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस का हाथ हमेशा अपराधियों, तस्करों और माफियाओं के साथ रहा है। कांग्रेस को अपने इन रिश्तों को देश के सामने उजागर करना चाहिए।
यह भी पढ़े :- सीएम विष्णु देव साय बोले – हर घर को मिलेगी निर्बाध व मुफ्त बिजली
देव ने कहा कि आने वाले समय में इस मामले से जुड़े और भी खुलासे होंगे, जिन पर कांग्रेस अभी चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जुड़ाव कभी देशहित से नहीं रहा, बल्कि देशविरोधी तत्वों से रहा है। यही कारण है कि जनता समय-समय पर कांग्रेस को करारा जवाब देती रही है और उसका जनाधार लगातार घट रहा है।
कांग्रेस सरकार पर आरोप
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जब पिछले पांच साल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब नशे की तस्करी से लेकर शराब के अवैध कारोबार तक बहुत कुछ हुआ, जिसे जनता अच्छी तरह जानती है।
देव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा अपने “हिडन एजेंडे” पर चलती है, लेकिन अब जनता इसे समझ चुकी है। (Politics of Chhattisgarh)
भाजपा सरकार की कार्रवाई
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नशे और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। यही कारण है कि इस समय ऐसे कई मामलों के खुलासे हो रहे हैं और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। (Politics of Chhattisgarh)



