Google Analytics —— Meta Pixel

पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुष्पा साहू का हुआ सम्मान, हरियाली दीदी नाम से पहचान

Pushpa Sahu Honored: राजधानी रायपुर के वृंदावन हाल में मंगलवार, 2 अगस्त को आयोजित भव्य समारोह में पर्यावरण संरक्षण और छत पर जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुष्पा साहू को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल, सांसद रायपुर लोकसभा और पूर्व कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे समेत कई विशिष्टजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:- ईद-ए-मिलाद अवकाश अब 5 सितम्बर को, शासन ने संशोधित अधिसूचना की जारी

पुष्पा साहू, जिन्हें लोग “हरियाली दीदी” के नाम से भी जानते हैं, ने छत्तीसगढ़ में एक अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश का पहला सेब का फल उनके ही छत पर फला था। वर्तमान में उनके छत पर 16–17 प्रकार के फल जैसे – आम, अमरूद, सीताफल, सेब, चीकू, मोसंबी, किन्नू, चाइनीज ऑरेंज, ड्रैगन फ्रूट, स्टार फ्रूट, केला, पपीता, आंवला आदि लहलहा रहे हैं। (Pushpa Sahu Honored)

छत पर जैविक पद्धति से खेती

2013 से निरंतर छत पर जैविक पद्धति से फलों, सब्जियों, औषधीय पौधों, मसालों और फूलों की सफल खेती कर रही साहू को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, पूसा, नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2017 में “इनोवेटिव फार्मर अवार्ड” से सम्मानित किया जा चुका है। अब तक उन्हें 20 से ज्यादा राष्ट्रीय और प्रादेशिक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। (Pushpa Sahu Honored)

कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार

साहू कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठियों में अपने अनुभव साझा कर चुकी हैं। उनके नवाचार का अवलोकन राज्य और केंद्र सरकार के मंत्रीगण, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कृषि वैज्ञानिकों और समाज के कई प्रमुख व्यक्तित्व कर चुके हैं। मीडिया और प्रेस के माध्यम से उनके कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार हुआ है, जिससे वे न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायी महिला के रूप में पहचानी जाती हैं। (Pushpa Sahu Honored)

Back to top button
error: Content is protected !!