Google Analytics —— Meta Pixel

ड्रग्स क्वीन नव्या के खुलासे से छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल, बीजेपी ने कहा- ढेबर परिवार के जरिए युवाओं को नशे में डुबो रही कांग्रेस

Drug Queen Navya: छत्तीसगढ़ में शराब सिंडिकेट के बाद अब ड्रग सिंडिकेट का जाल सामने आ रहा है। पुलिस की हालिया कार्रवाई में कई ड्रग पैडलरों की गिरफ्तारी हुई, जिसके बाद जांच के तार रायपुर की रहने वाली नव्या मलिक तक पहुंचे। नव्या को पुलिस ने “ड्रग्स क्वीन” बताते हुए गिरफ्तार किया है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर लगातार युवाओं के ड्रग्स सेवन के वीडियो सामने आए थे। इसी आधार पर पुलिस ने छापेमारी शुरू की और कई पैडलरों को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि नव्या मलिक न सिर्फ ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ी है, बल्कि शराब घोटाले में जेल में बंद अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर के साथ भी उसके संबंध रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- धमतरी में अधिवक्ताओं का आभार समारोह सम्पन्न, 255 अधिवक्ताओं को मिला मताधिकार

नव्या ने पूछताछ में कबूला कि वह शोएब के साथ ड्रग पार्टी में शामिल होती थी। उसके मोबाइल से भी ऐसे प्रमाण मिले हैं। जैसे ही मामला सामने आया, प्रदेश की राजनीति गरमा गई। भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ढेबर परिवार नशे के कारोबार से जुड़ा है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संतोष पांडे ने कहा कि गाली देने वालों के साथ कांग्रेस का हाथ, अपराधियों के साथ कांग्रेस का हाथ, नशा करने वाले, नशा की बिक्री करने वाले के साथ कांग्रेस का हाथ। हमेशा कांग्रेस का हाथ इसी प्रकार के तथ्यों के साथ रहा। कांग्रेस का असली चेहरा है, जो युवती पकड़ी गई है उसका संबंध कांग्रेस के साथ है। ये घोर निंदनीय है। जनता समझ चुकी है, इसीलिए महात्मा गांधी ने कहा था कांग्रेस का विसर्जन कर देना चाहिए। (Drug Queen Navya)

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का तंज

वहीं रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पुलिस को बधाई, जिन्होंने बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया। नई पीढ़ी को बर्बाद करने के षड्यंत्र का पर्दाफाश हुआ है। प्रदेश को बर्बाद करने का काम, नशे के आगोश में डूबने का काम ढेबर परिवार कर रहा है। अब साबित हो गया है कि ढेबर परिवार इन सब कामो में शामिल है। इस पर PCC चीफ दीपक बैज ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह तो गजब है, डबल इंजन की सरकार है फिर भी कांग्रेस पर आरोप लगाए जा रहे हैं। पाकिस्तान से ड्रग्स लाकर खुलेआम बेचा जा रहा है। युवाओं को रोजगार न मिले इसके लिए ड्रग्स घोला जा रहा है। क्या इसमें गृहमंत्री का संरक्षण है ? भाजपा से सरकार नहीं संभल रहा तो छोड़ दे। (Drug Queen Navya)

कौन है नव्या मलिक?

  • ड्रग्स क्वीन नव्या रायपुर के कटोरा तालाब क्षेत्र की रहने वाली है।
  • इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई की और बाद में यही काम शुरू किया।
  • कारोबार के दौरान उसकी पहचान ड्रग पैडलर्स से हुई और उसने डिमांड पर ड्रग्स सप्लाई करना शुरू कर दिया।
  • पुलिस जांच में सामने आया कि नव्या के संबंध कई बड़े उद्योगपतियों, कारोबारियों, अधिकारियों और नेताओं से हैं।
  • नाइट पार्टियों और विदेश यात्राओं की शौकीन रही है। गोवा, दुबई, चीन, सिंगापुर और बैंकॉक में भी कई बार ड्रग पार्टियों में शामिल हो चुकी है। (Drug Queen Navya)

समाज पर असर और बड़ा सवाल

छत्तीसगढ़ में नई पीढ़ी पर महंगे ड्रग्स का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे लोग जो महंगा नशा खरीदने की क्षमता रखते हैं, वे तेजी से इस जाल में फंस रहे हैं। ड्रग पार्टी और सोशल मीडिया पर उसकी ग्लोरिफिकेशन से कई युवा प्रभावित हो रहे हैं। सवाल यह है कि ड्रग्स का इतना बड़ा नेटवर्क चल रहा था, लेकिन जिम्मेदार एजेंसियों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी ? क्या राजनीतिक संरक्षण में यह सिंडिकेट फल-फूल रहा था ? फिलहाल पुलिस नव्या मलिक से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है। आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। (Drug Queen Navya)

Back to top button
error: Content is protected !!