Google Analytics —— Meta Pixel

फिर वायरल हुआ सांसद भोजराज नाग का वीडियो, इस बार नल-जल योजना पर निकला गुस्सा, कहा – जनता दौड़ा-दौड़ा कर मारेगी

MP Bhojraj Nag video went viral : कांकेर सांसद भोजराज नाग (MP Bhojraj Nag video went viral)का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में वे नल-जल योजना से घरों तक पानी नहीं पहुंचने पर ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े :- Chakradhar Samaroh 2025 : काव्य संध्या में गूंजा हास्य, वीर रस और व्यंग्य का संगम, पद्मश्री स्व.डॉ सुरेन्द्र दुबे को भी याद किया गया

ग्रामीणों की शिकायत पर सांसद नाग फरसगांव ब्लॉक के हिर्री गांव पहुंचे थे। यहां लोगों ने बताया कि नल-जल योजना के बावजूद घरों तक पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इस पर सांसद ने नाराजगी जताते हुए ठेकेदार से कहा– “ठेकेदारी उतर जाएगी, जनता दौड़ा-दौड़ा कर मारेगी।”

सांसद ने मौके पर मौजूद पीएचई प्रभारी ईई वीरेंद्र पांडेय को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

बता दें कि इससे पहले भी सांसद भोजराज नाग का एक वीडियो वायरल हुआ था। उस दौरान उन्होंने भानुप्रतापपुर के कन्हारगांव में जाम की स्थिति को लेकर एक आरक्षक को फटकार लगाई थी। सांसद ने आरक्षक पर वसूली में लिप्त रहने और वीआईपी को जाम में फंसा छोड़ने का आरोप लगाया था। यह मामला प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना था। (MP Bhojraj Nag video went viral)

Back to top button
error: Content is protected !!