महाराष्ट्र की सियासत में नया मोड़! संजय राउत ने फडणवीस की तारीफ, शिंदे-पवार पर साधा निशाना, पढ़े पूरी खबर
Maharashtra politics : महाराष्ट्र की सियासत में चौंकाने वाला बयान सामने आया है। शिवसेना (यूबीटी) नेता और भाजपा के कटु आलोचक माने जाने वाले संजय राउत ने इस बार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मराठा आरक्षण आंदोलन को सुलझाने और कार्यकर्ता मनोज जारंगे की भूख हड़ताल समाप्त कराने का श्रेय फडणवीस को जाता है।
यह भी पढ़े :- फिर वायरल हुआ सांसद भोजराज नाग का वीडियो, इस बार नल-जल योजना पर निकला गुस्सा, कहा – जनता दौड़ा-दौड़ा कर मारेगी
राउत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि फडणवीस ने पर्दे के पीछे रहकर कैबिनेट उप-समिति के साथ विचार-विमर्श किया और शांतिपूर्वक समाधान निकाला। उन्होंने कहा, “अगर सरकार ने यह मुद्दा सुलझाया है और जारंगे की जान बचाई है, तो इसका स्वागत होना चाहिए। फडणवीस ने धैर्य के साथ काम किया, इसके लिए उनकी सराहना करनी होगी।”
इस दौरान राउत ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि दोनों नेता बातचीत में शामिल क्यों नहीं हुए। राउत ने आरोप लगाया कि शिंदे और पवार चाहते थे कि मामला बिगड़े और फडणवीस मुश्किल में पड़ें।
राउत ने कैबिनेट मंत्री और ओबीसी नेता छगन भुजबल को भी घेरा। उन्होंने कहा कि मराठा आरक्षण के हालिया फैसले में ओबीसी के साथ अन्याय हुआ है, इसलिए भुजबल को इस्तीफा दे देना चाहिए। (Maharashtra politics)
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने मराठों को ओबीसी का दर्जा देने पर विचार करने की बात कही है। इसके बाद कार्यकर्ता मनोज जारंगे ने अपनी भूख हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया। (Maharashtra politics)



