Google Analytics —— Meta Pixel

गणेश विसर्जन से पहले करें ये आसान उपाय, दूर होंगी जीवन की बड़ी परेशानियां

Ganesh Visarjan 2025 : गणेशोत्सव का समापन आज 6 सितंबर (शनिवार) को गणपति विसर्जन (Ganesh Visarjan 2025) के साथ होगा। लेकिन उससे एक दिन पहले यानी 5 सितंबर (शुक्रवार) को भक्तों के लिए विशेष संयोग बन रहा है। मान्यता है कि इस दिन गणेश जी के समक्ष कुछ आसान उपाय करने से जीवन की बड़ी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।

यह भी पढ़े :- RSS के वरिष्ठ प्रचारक शांताराम सर्राफ का 93 साल की उम्र में निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

क्या करें उपाय?

  • पंडाल में विराजमान गणपति जी के चरणों में दूर्वा, पीले फूल और गुड़ अर्पित करें।
  • दीपक जलाकर अपनी मनोकामना बोलें।
  • गणपति के चरणों में पांच सुपारी रखकर संकल्प करें, इसे विशेष महत्व दिया गया है।
  • कहा जाता है कि विसर्जन से पहले किया गया यह संकल्प सीधा गणपति तक पहुंचता है और विघ्नहर्ता हर रुकावट दूर कर देते हैं।

किन समस्याओं से मिलेगी राहत?

  • व्यापार या नौकरी में रुकावट
  • विवाह में देरी और पारिवारिक कलह
  • संतान सुख में बाधा
  • कर्ज और आर्थिक संकट
  • स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें
  • मानसिक तनाव और नकारात्मक ऊर्जा

आस्था का संदेश

भक्तों का विश्वास है कि ये छोटे-छोटे उपाय न सिर्फ बप्पा को प्रसन्न करते हैं, बल्कि जीवन की कठिनाइयों को दूर कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी दिलाते हैं। विसर्जन से पहले किया गया यह संकल्प श्रद्धालुओं को मानसिक शांति और आत्मविश्वास प्रदान करता है। (Ganesh Visarjan 2025)

गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त 2025

सुबह का मुहूर्त – 07:36 से 09:10 तक
दोपहर का मुहूर्त – 12:19 से 05:02 तक
शाम का मुहूर्त – 06:37 से 08:02 तक

यह लेख केवल सामान्य जानकारी और अध्ययन हेतु है। इसमें दी गई बातें पारंपरिक मान्यताओं, धार्मिक ग्रंथों, लोककथाओं व अन्य स्रोतों पर आधारित हो सकती हैं, जिनकी व्याख्या समय, स्थान और व्यक्ति अनुसार बदल सकती है। पाठक इसे अपने विवेक व श्रद्धा से ग्रहण करें और आवश्यक होने पर विद्वानों/गुरुजनों से परामर्श लें।

Back to top button
error: Content is protected !!