शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान, शिक्षा को बताया मानव विकास की धुरी

Teachers Day : बलौदाबाजार जिले के सिद्धेश्वर रक्तदान समिति पलारी के तत्वावधान में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय छेरकापुर में शिक्षक दिवस (Teachers Day) का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं भारत के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की पहली बड़ी बैठक कल , 14 मंत्री लेंगे अहम फैसले!
विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। तत्पश्चात उपस्थित शिक्षकों को शॉल, श्रीफल एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद, समाजसेवी एवं जिला सलाहकार रा.से.यो. संदीप पांडेय ने कहा— “मानव विकास की धुरी शिक्षा है। माता-पिता के बाद शिक्षक ही जीवन के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं।
अध्यक्षता कर रहे प्रदेश शिक्षक सेवी कल्याण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल साहू ने कहा कि “शिक्षक बनना गर्व की बात है। राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका क्रांतिकारी बदलाव लाने वाली होती है।”
विशिष्ट अतिथि अभिषेक महोबे ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि “शिक्षक सम्मान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि हृदय से होना चाहिए।
डॉ. कृपाराम ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक महान दार्शनिक, वेदांती और राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने शिक्षा को जीवन का मूल उद्देश्य बनाया।
कार्यक्रम का संचालन समिति के संयोजक डॉ. जितेंद्र साहू ने किया एवं विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य जितेंद्र कुमार साहू ने आभार व्यक्त किया।
सम्मानित शिक्षक
प्रमेन्द्र वर्मा, धनसाय यादव, तरन्नुम खान, संदीप नवरंगे, सरोज साहू, मोहन लाल वर्मा, कौशलकुमार बंजारे, हेमराज हरबंश, वीरेंद्र कुमार साहू, नरेंद्र कुमार साहू, दामिनी वर्मा, आशीष ठाकुर, संतोषी साहू, शोमा जायसवाल, अमित डहरिया एवं भूमिजा ध्रुव।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक पुनीत राम साहू, तहसील साहू संघ पलारी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार साहू, समिति के सदस्य जीवन लाल साहू व मुकेश कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सिद्धेश्वर रक्तदान समिति द्वारा विद्यालय परिवार को स्मृति चिन्ह स्वरूप 9वीं शताब्दी निर्मित सिद्धेश्वर मंदिर की तस्वीर भेंट की गई। (Teachers Day)



